Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस शख्स ने प्रियंका को मिलवाया था निक से, कमाई के मामले में शाहरुख-सलमान भी भरते हैं पानी!

Published

on

प्रियंका चोपड़ा

Loading

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास की वजह से मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी। चर्चा इस बात की थी कि प्रियंका खुद से 10 साल छोटे लड़के के साथ रिलेशन में हैं। कुछ दिनों पहले निक प्रियंका के साथ मुंबई आए थे जहां प्रियंका ने उन्हें अपनी मां से मिलवाया।

प्रियंका

आज हम प्रियंका और निक के बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका और निक को मिलाने वाला कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर ड्वेन जॉनसन हैं। हो गए न हैरान? लेकिन बात सौ फीसदी सही है।

प्रियंका

etonline की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक जोनस की इस रिलेशनशिप के बारे में जब ड्वेन जॉनसन से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘क्या वे खुश हैं? अगर हां, तो मैं इसका क्रेडिट लेने के लिए तैयार हूं। मैंने ही निक और प्रियंका को मिलवाया और उनके बीच मैचमेकर बना’। हालांकि ड्वेन ने यह बात मजाक में कही है या वाकई इस बात में कोई सच्चाई है इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। आपको बता दें कि प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में फिल्म ‘भारत’ से वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में प्रियंका सलमान के ऑपोजिट नजर आएंगी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending