Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में बाढ़ एक बार फिर कहर बनकर टूटी है, तस्वीरें विचलित कर सकती हैं

Published

on

जापान

Loading

नई दिल्ली। जापान में भारी बारिश से आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 199 हो गई है। एक सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

जापान

सरकार के प्रवक्ता योशिहिदे सुगा ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि 83 हेलीकॉप्टरों और दर्जनों पोतों की मदद से करीब 73,000 सेना, पुलिस और दमकलकर्मी लापता लोगों की तलाशी में लगे हुए हैं।

जापान

समाचार एजेंसी एफे ने सुगा के हवाले से कहा कि 36 सालों में यह अब तक की सबसे भयावह प्राकृतिक आपदा है। उन्होंने अगले कुछ दिनों में क्षेत्र में बारिश होने की चेतावनी दी और आशंका जताई कि अनुमानित उच्च तापमान विस्थापितों और बचाव दल को प्रभावित कर सकता है।

जापान

जापान में पांच जुलाई से हुई रिकॉर्ड बारिश से भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति खासकर हिरोशिमा, एहिमे और ओकायामा में बनी हुई है। आपदा के कारण हजारों लोगों को घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

जापान

प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बुधवार को ओकायामा का दौरा किया और वह शुक्रवार को एहिमे का दौरा कर राहत व बचाव कार्य का जायजा लेंगे।

कई बड़ी कंपनियां जिन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में अपना उत्पादन बंद कर रखा था, उन्होंने तीन दिन बाद गुरुवार को फिर से काम शुरू कर दिया है। हालांकि, पैनासोनिक ने ओकायामा में चौथे दिन भी वीडियो-कैमरा निर्माण संयंत्र को बंद रखा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending