IANS News
कर्मचारियों को स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी देगा एचसीएपी कार्यक्रम
नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)| नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की नंगल फैक्ट्री में दो दिवसीय वर्चुअल हॉस्पिटल्स हेल्थ केयर असिस्टेंस प्रोग्राम (एचसीएपी) शुरू किया गया।
इस कार्यक्रम में कर्मचारियों के हेल्थ रिस्क प्रोफाइलिंग सत्र के साथ साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों, पोषण विशेषज्ञों और योग शिक्षक द्वारा इंटरैक्टिव सत्रों का भी आयोजन किया गया। मैक्स अस्पताल के एमडी मेडिसिन डॉ. आकाश गर्ग ने कहा, अच्छा पोषण एक स्वस्थ जीवनशैली का नेतृत्व करने के लिए महत्वपूर्ण है। शारीरिक गतिविधि के साथ, आपका आहार आपको स्वस्थ वजन तक पहुंचने और उसे बनाए रखने में मदद कर सकता है। हमारा भोजन हमारे आज और भविष्य के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
उन्होंने कहा, पोषक आहार से हम अपने शरीर को स्वस्थ, सक्रिय और मजबूत रखने की ताकत देते हैं। शारीरिक गतिविधि के साथ, आपके आहार में छोटे बदलाव करने का असर आप लंबे समय तक महसूस कर सकते हैं। इस छोटे से कदम से आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।
आईवीएच एचसीएपी के प्रमुख राय उमरावपति रे ने कहा, इस कार्यक्रम से कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य, चिकित्सा और ऑपरेशन संबंधी देखभाल की व्यवस्था में मदद मिलती है। इससे मरीज को विशेषज्ञ की सलाह लेकर, सर्वोत्तम चिकित्सा योजना बनाने, अस्पताल में भर्ती होने के लिए अस्पताल की टीम के साथ तालमेल बनाने और ऑपरेशन के बाद उबरने एवं सेवाओं के समय मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराने में भी मदद मिलती है।
यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सहायता और कल्याण मॉडल का एक अच्छा मिश्रण है जहां कर्मचारियों को प्रभावी लागत पर परेशानी मुक्त उपचार अनुभव करने का अधिकार दिया जाता है। इसमें उन्हें लगातार निर्देशित और परामर्श दिया जाता है और बेहतर स्वास्थ्य के लाभों से अवगत कराया जाता है जिससे बेहतर उत्पादकता और संतुष्टि होती है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी