मनोरंजन
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे की हो गई शादी, देखिए UNSEEN PHOTOS
बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती यानी मिमोह पर एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने रेप, अबॉर्शन और शादी का झूठा वादा करने का आरोप लगाया है। लेकिन इन सब बातों को भूलकर दोनों ने चुपचाप बिना शोरगुल के ऊटी में शादी की और उसके बाद Twitter के माध्यम से यह जानकारी दी।
Ladies and Gentleman … Mr. and Mrs. Chakraborty. ❤️ pic.twitter.com/EYtihV4GeE
— Mahaakshay aka Mimoh (@Mahaakshay) July 10, 2018
शादी की फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मिथुन लंबे समय से बीमार हैं लेकिन बेटे-बहू को आशीर्वाद देने वो भी शादी में मौजूद रहे। फोटोज़ में मिमोह और मदालसा का पूरा परिवार नजर आ रहा है। शिकायतकर्ता ने मिमोह की शादी रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
बता दें कि मदालसा फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं। मदालसा की मां एक्ट्रेस शीला शर्मा हैं। शीला ने 1988 में आई महाभारत में देवकी का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस के द्वारा लगाए गए रेप, जबरन गर्भपात कराने के आरोप में मिमोह और उनकी मां योगिता बाली के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। भोजपुरी एक्ट्रेस का कहना था कि उनकी मां योगिता बाली ने उन्हें फोन पर धमकाया भी था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पुलिस शादी को रोक दिया था। अग्रिम जमानत पर छूटकर आए मिमोह ने अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ मिलकर ऊटी में शादी रचाई।
देखें फोटोज़ –
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन