मनोरंजन
18 की उम्र में ही हो गयी थी शादी, 19 में हुआ तलाक, आज है टॉप क्लास बॉलीवुड सिंगर
जीवन का दूसरा नाम ही संघर्ष है। जो इन संघर्षों से पूरे दम खम से लड़ता है दरअसल वही एक अच्छी जिंदगी जी पाता है। बॉलीवुड की दुनिया मे तमाम ऐसे नाम है जिन्होंने संघर्षो से लड़ते हुए बेहतर मुकाम हासिल किया है। इसी में एक नाम है सुनिधि चौहान।
बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उन्होंने हिंदी के साथ साथ मराठी, कन्नड़, तेलगु, तमिल, पंजाबी, बंगाली, असमी, नेपाली, उर्दू में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरे हैं। सुनिधि को साल 2013 में एशिया की टॉप 50 सेक्सिएस्ट लेडीज में भी अपनी जगह बनाई है।
महज 13 साल की उम्र में सुनिधि चौहान ने अपना पहला गाना साल 1996 में आई फिल्म ‘शस्त्र’ के लिए गाया। साल 2000 में आई फिल्म ‘मिशन कश्मीर’ के लिए सुनिधि चौहान ने बुम्रो बुम्रो गाना गाया था। जो आज तक लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।
सुनिधि चौहान ‘बीड़ी जलाई ले’, ‘महबूब मेरे’ ,’कमली’ ,’छलिया’ और ‘धूम मचाले’ जैसे लोकप्रिय गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। सुनिधि प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही हैं। उनकी निजी जिंदगी में उतना ही उथल पुथल रही है। 18 साल की उम्र में सुनिधि ने फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर बॉबी खान के साथ शादी कर ली थी।
सुनिधि के इस फैसले पर उनके घरवाले बेहद नाराज थे, लिहाजा उन्होंने सुनिधि से अपना हर रिश्ता तोड़ लिया था। घरवालों के दवाब के चलते सुनिधि एक साल बाद ही बॉबी खान को तलाक़ दे दिया था। साल 2012 में सुनिधि चौहान ने म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक को 2 सालों तक डेट करने के बाद फिर से शादी की थी।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन2 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन