Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका ने हॉलीवुड से ‘भारत’ आने के लिए मांगे इतने करोड़, जानकर आप भी कह उठेंगे वहीं रहो!

Published

on

प्रियंका चोपड़ा

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अब केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया में फेमस हो चुकी हैं। प्रियंका ने अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ के जरिए खूब उपलब्धियां हासिल की। जिसकी वजह से उन्हें हॉलीवुड के सबसे महंगे कलाकार ड्वेन जॉनसन के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला।

प्रियंका चोपड़ा

खबर हैं कि बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकी प्रियंका की अब घर वापसी होने जा रही है। प्रियंका फिल्म ‘भारत’ से जल्द ही बॉलीवुड में दोबारा जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि भारत में वह सलमान खान के ऑपोजिट कास्ट की जाएंगी। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी बात सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा

खबर है कि फिल्म के लिए प्रियंका ने मोटी रकम की डिमांड की है। पहले खबर आई थी कि अली अब्बास जफर से अच्छी दोस्ती की वजह से वह इस फिल्म में फ्री में काम करेंगी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए प्रियंका ने काफी बड़ी रकम की डिमांड की है।

प्रियंका चोपड़ा

खबर है कि प्रियंका ने फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपए मांगे हैं। प्रियंका की इस डिमांड से अब यही कहा जा सकता है कि हॉलीवुड का सफर तय करने के बाद प्रियंका के भाव सच में बढ़ गए हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending