Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश सरकार की नई निर्यात नीति जल्द

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में उद्योग और औद्योगिक उत्पादों को बढ़ावा देने लिए एक निर्यात नीति बना रही है। यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी। राज्य के अधिकारियों की गुरुवार को हुई एक बैठक में मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बताया कि निर्यात नीति का मसौदा जल्द ही पेश किया जाएगा। यह राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रदूषण मंजूरी के लिए लंबित आवेदनों की एक सूची देने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उद्यमियों को राज्य में उद्योग स्थापित करने में असुविधा न हो।

उन्होंने बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास की समीक्षा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि उत्तर प्रदेश औद्योगिक शिकायत निपटान प्रणाली (यूपीआईजीआरएस) के पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त हुई समस्याओं को एक सप्ताह के अंदर सुलझा दिया जाएगा।

राज्य सरकार ने ने लखनऊ, वाराणसी में पांच लाख लीटर और इटावा तथा कानपुर में 10 लाख लीटर क्षमता वाली दूध डेयरी स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिया ।

 

 

That’s especially notable coming from a mirrorless camera they’re often dinged for their slow cell phone spy cellspyapps.org focus rates

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending