Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

स्मृति ईरानी को पहचान हुआ मुश्किल, निकली हैं लाइफ की क्रेजी राइड पर, जानिए कैसे

Published

on

Loading

अक्सर कॉटन साड़ी और बड़ी बिंदी में दिखने वालीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस बार अलग लुक में नजर आई। इस बार स्मृति काले रंग का टॉप और सफेद जींस पहनी थी। स्मृति का ये मस्त अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आया। स्मृति आजकल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी की ‘क्रेजी राइड’ की फोटो शेयर की है।

इस पोस्ट के साथ स्मृति ईरानी ने कुछ इस तरह को कैप्शन लिखा है ”#coz life has been a crazy ride”. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यहां तक कि फैंस भी इस पोस्ट पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कोई ‘बोले तो लाइफ एंजॉय’ बोल रहा है तो कोई ‘टू कूल !’  जैसे रिएक्शन दे रहा है।

इसी फोटो को रिपोस्ट करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा, ‘बोले तो नो कमेंट्स’। ये फोटो दुबई या किसी रेगिस्तान वाली जगह की लग रही है। फैंस ने उनकी फोटो पर ‘झकास’, ‘टू कूल’, ‘दमदार सरकार’, ‘सुपर्ब’ और ‘बोले तो लाइफ इंज्वॉय’ जैसे कमेंट्स किए हैं।

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending