मनोरंजन
इन बॉलीवुड सितारों को जान से भी प्यारे है अपने पालतू जानवर!
हम में से बहुत से ऐसे लोग होंगे जिन्हें जानवर का बहुत पसंद होता है। वह अपने पालतू जानवरों को ना सिर्फ बेइंतहा प्यार करते हैं बल्कि उन्हें हर पल में अपने साथ रखते हैं। खासतौर से बॉलीवुड स्टार्स की अगर बात की जाए तो अधिकतर बॉलीवुड स्टार्स पालतू जानवरों के बहुत शौकीन होते हैं।
इन्हें जब भी अपने शूटिंग से थोड़ा भी समय मिलता है तो स्टार्स उनके साथ समय बिताते हैं। अक्सर यह अपनी फोटोज़ सोशल साइट्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट आदि पर शेयर करते रहते हैं। जिनमें ना सिर्फ इन की अदाएं बल्कि उनके प्रिय जानवरों के लिए इनका बेशुमार प्यार भी झलकता है। आज की कड़ी में हम आपको इनके पालतू जानवरों से मिलवाने वाले हैं, तो आइए……
सलमान खान – पालतू जानवरों के प्रति प्रेम की बात की जाए तो सबसे पहला नाम दबंग खान सलमान का आता है। सलमान खान अपने बड़े से कमरे में अपने दो पालतू कुत्तों ‘माय सन’, और ‘माय जान’ के साथ रहते हैं। उनका उठना-बैठना, खाना, पीना और सोना तक उनके कुत्तों के साथ ही होता है।
अमिताभ बच्चन – बिग बी के पास ग्रेट डेन नस्ल का कुत्ता है जिनका नाम उन्होंने शानूक रखा है खासतौर से अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या शानूके के इर्द-गिर्द हमेशा घूमती रहती है एवं पूरा परिवार शानूक से बहुत प्यार करता है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा – बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा के दीवानों की कमी नहीं है। सिद्धार्थ के पास एक कुत्ता है जिसका नाम उन्होंने ऑस्कर रखा है। यह कुत्ता उनके साथ ना सिर्फ घर में समय बिताता है बल्कि शूटिंग पर भी उनके साथ ही जाता है। वह अपने कुत्ते से बहुत प्रेम करते हैं।
अजय देवगन – बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन के पास भी दो जर्मन शेफर्ड कुत्ते हैं जिनका नाम क्रमशः ‘कोकी’ और ‘कोको’ है। अजय देवगन जब भी सुबह रनिंग के लिए जाते हैं यह दोनों कुत्ते उनके साथ जाते हैं।
प्रियंका चोपड़ा – बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा के पास ब्रांडों नाम का एक कुत्ता है जिसे वह हर समय अपने साथ रखती हैं। प्रियंका उस कुत्ते से बहुत प्यार करती हैं। ब्रांडों उन्हें इतना प्यारा है कि वो बिना ब्रांडों के गले लगे सो भी नहीं पाती।
यामी गौतम – इस फोटो को देखकर ही आप अनुमान लगा सकते है कि यमी गौतम अपने इस कुत्ते को कितना प्यार करती है। उनकी मीठी मुस्कान भी इसी कुत्ते के रहने से खिल जाती है।
आलिया भट्ट – आलिया की मनपसंद उनकी पिका नाम की बिल्ली है, यह उनके परिवार के सदस्यों में से एक है। जिसे वो अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करती है। जिसके साथ वो हर पल रहती है।
अनुष्का शर्मा – डूड नाम का कुत्ता अनुष्का का सबसे अच्छा दोस्त है। जिसे वो हर पल अपने पास ही रखना ज्यादा पसंद करती है।
जैकलिन फर्नांडीज – सुंदर बालों वाली अपनी इस बिल्ली को देखकर जैकलिन कहती है जैसे घटाओं के बादलों को उसने अपनी बाहों में भर लिया हो। यह सुंदर सी जैकलीन की बिल्ली हमेशा जैकलीन के पास ही रहना ज्यादा पसंद करती है।
प्रादेशिक
धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर
धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय
-
नेशनल3 days ago
सपा ने कन्नौज से तेज प्रताप यादव को बनाया उम्मीदवार, अखिलेश नहीं लड़ेंगे चुनाव
-
नेशनल3 days ago
दूसरे चरण में धार्मिक ध्रुवीकरण के समीकरण का चक्रव्यूह भेद पाएंगे मोदी!
-
नेशनल3 days ago
सुप्रीम कोर्ट ने रेप पीड़िता नाबालिग को 30 सप्ताह का गर्भ गिराने की दी इजाजत
-
बिजनेस3 days ago
Reliance Jio Q4 Results: मार्च तिमाही में 5,337 करोड़ रुपये का मुनाफा, 11 फीसदी बढ़ी आय
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए
-
बिजनेस2 days ago
रिलायन्स ज्वैल्स ने अक्षय तृतीया के अवसर पर लॉन्च किया विंध्या कलेक्शन
-
बिजनेस2 days ago
रिलायंस जियो ने बनाया कीर्तिमान, डेटा खपत में चीन को पीछे छोड़ बना दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर