Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुंबई और जबलपुर में ईसाई समुदाय को बनाया गया निशाना

Published

on

church-attack-mumbai

Loading

मुंबई/भोपाल। देश में चर्च और ईसाई समुदाय को निशाना बनाए जाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हमले के नए मामले मुंबई और मध्य प्रदेश के जबलपुर के हैं। नवी मुंबई में एक चर्च पर पत्थर फेंके गए, जबकि जबलपुर में आयोजित एक धर्मसभा में हिस्सा लेने पहुंचे ईसाइयों पर हिंदूवादी संगठन धर्म सेना से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया और तोड़फोड़ की। इस हमले में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नवी मुंबई के पलवेल इलाके में स्थित सेंट जॉर्ज कैथलिक चर्च पर शनिवार को यह हमला हुआ। ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। अपना चेहरा ढंके हमलावरों ने चर्च पर पत्थर फेंके। इस हमले में सेंट जॉर्ज की प्रतिमा के बाहर लगे शीशे टूट गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और चर्च के आसपास सुरक्षा मजबूत कर दी है। फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

ईसाई समुदाय पर हमले की दूसरी घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई। ईसाई महासंघ से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर के सेंट पाल चर्च में शुक्रवार रात धर्मसभा आयोजित की गई थी। इस धर्मसभा में मंडला जिले से कई लोग हिस्सा लेने आए थे। इन सभी को सेंट एलॉयसियस और सेंट थॉमस स्कूल में ठहराया गया था। शुक्रवार देर रात हिंदूवादी संगठन धर्म सेना के कई युवकों ने यहां ठहरे लोगों पर हमला बोल दिया और वाहनों तथा कमरों में तोड़फोड़ की।

ईसाई महासंघ के पदाधिकारी और घटना के प्रत्यक्षदर्शी माकरे बाबा ने बताया कि धर्मसेना के योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग आए और उन्होंने स्कूल में ठहरे लोगों पर हमला बोल दिया। धर्मसेना से जुड़े लोगों का कहना था कि ये लोग धर्म परिवर्तन कराने आए हैं।

बाबा ने बताया, “कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किए जाने के साथ ही भवन परिसर में भी उत्पातियों ने उपद्रव मचाया। पुलिस ने अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। इस हमले में कई लोगों को चोटें भी आई हैं।” जबलपुर के पुलिस अधीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ईसाई महासंघ के संयोजक आनंद मुटुंगल ने बताया कि इस घटना के विरोध में राज्य के गृहमंत्री बाबू लाल गौर और पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने आगे कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं होती है तो ईसाई समाज इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगा। मुटुंगल ने बताया, “धर्म सेना का योगेश अग्रवाल पहले भी ईसाई समाज से जुड़े लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर चुका है। लेकिन पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है।”

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक 71 साल की नन से गैंगरेप की जघन्य घटना सामने आई थी। एक अन्य घटना में भी हरियाणा के हिसार में निर्माणाधीन चर्च में एक संगठन ने तोड़-फोड़ की थी और क्रॉस हटाकर भगवान हनुमान की प्रतिमा रख दी थी। इस घटना के बाद से तनाव व्याप्त हो गया था।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending