मनोरंजन
24 घंटे नशे में रहते है कपिल शर्मा, इस लड़की के पीछे बर्बाद कर रहा अपना करियर
कॉमेडी के बेताज बादशाह कपिल शर्मा किसी परिचय के मोहताज नही हैं। कॉमेडी शो के जरिये शोहरत बटोरने वाले कपिल ने फिल्में भी की हैं। अपने करियर के सबसे शानदार पड़ाव पर पहुंच चुके कपिल के सितारे ने देखते ही देखते पलटी मार दी है। कॉमेडी का यह किंग अब नशे का आदी हो गया है।
पिछले साल हद तो तब हो गई थी जब कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए थे और उनका झगड़ा हो गया था इसी वजह से वह काफी वाद विवादों में घिर गए थे। इस लड़ाई के बाद चैनल को काफी नुकसान हुआ और उनके शो की टीआरपी भी काफी ज्यादा घट गई थी। खबरों की मानें तो यह सब कपिल शर्मा के साथ एक लड़की की वजह से हो रहा है और आज हम आपको उसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक कपिल शर्मा को जब शूटिंग के लिए डायरेक्टर फोन कर रहे थे तो उन्होंने फोन का कोई जवाब नहीं दिया। इस बात पर चैनल वालों ने कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड को फोन किया तो उन्होंने बताया कि कपिल का शूटिंग पर जाने का मन नहीं था इसलिए वह नहीं आए।
लोगों का मानना है कि कपिल शर्मा के करियर बर्बाद होने के पीछे उनकी गर्लफ्रेंड है। क्योंकि कपिल शर्मा ज्यादातर समय अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही रहते हैं और जमकर नशा करते हैं उनकी इस गंदी आदत की वजह से वह अपने काम पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पा रहे।
हम आपको बता दें कि कपिल शर्मा अपनी इस गर्लफ्रेंड को पहली बार पंजाबी चैनल के शो ‘हंस बलिए’ पर मिले थे और जब से यह दोनों साथ ही हैं खबरें थी कि इस साल के अंत तक यह दोनों शादी कर लेंगे लेकिन इन्होंने अभी तक ऐसा कुछ नहीं किया है।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी