Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अभी-अभीः जियो का नया ऐलान, गांव, स्कूल और कॉलेजों में देगा सबसे तेज फ्री इंटरनेट!

Published

on

जियो

Loading

नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी रियालंस इंडस्ट्रीज की सलाना आम बैठक जब भी होने वाली होती है तो देश के दूसरे कंपनियों के दिल बैठने लगते हैं। हर कंपनी को ये डर सताता है कि इस बार रिलायंस कौन सा नया एलान करने वाली है। 5 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सालाना आम बैठक हुई जिसमें लोगों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े ऐलान किए गए।

जियो

जियो की लॉन्च‍िंग के बाद कंपनी की जितनी भी एजीएम हुई हैं, उसमें जियो को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। मुकेश अंबानी ने कहा है कि हम गांवों में फ्री इंटरनेट पहुंचाएंगे ताकि किसानों की आय दुगुनी करने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी को किसानों के अनुभव के साथ जोड़ा जाए, तो जियो देश में हरित क्रांति ला सकता है।

जियो

मुकेश ने कहा कि हम शिक्षा पर फोकस करेंगे। इसके लिए फाइबर ब्रॉडबैंड को शिक्षण संस्थानों में पहुंचाया जाएगा। जिससे वहां फ्री इंटरनेट दिया जाएगा। हेल्थकेयर पर भी रहेगा फोकस. टेलीमेडिसिन और ई-डायगनोस्ट‍िक को लागू कर भारत हेल्थकेयर का खर्च कम कर सकता है।

इस एंटरप्राइज के जरिये डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया जाएगा। मर्चेंट प्वाइंट ऑफ सेल लॉन्च किए जाएंगे। जहां से छोटे कारोबारी डिजिटल स्तर पर अपना कारोबार चला सकेंगे। रेवेन्यू 69 हजार करोड़ रुपये पार हुआ। 4 हजार से ज्यादा नये स्टोर खोले। छोटे कारोबारियों को दे रहे हैं बढ़ावा। 30 लाख से भी ज्यादा पार्टनर्स जुड़ चुके हैं।

पिछले साल यानी 2017 के एनुअल जनरल मीटिंग पर नजर डालें तो जियो ने पहला 4G VoLTE फीचर फोन जियोफोन लॉन्च किया था। इस फोन को शून्य प्रभावी कीमत के साथ लॉन्च कर जबरदस्त सुर्खियां जियो ने बटोरी थी। इस फोन के लिए कस्टमर को 1500 रुपये जमा करना होता है जिसे 36 महीने बाद कंपनी फुल रिफंड कर देती है।

इसके साथ ही जियो का 151 रुपये वला प्लान उतारा गया था जो जियो फोन को यूजर्स के लिए है। जिसमें प्रतिदिन 500 एमबी डेटा देने का ऐलान किया गया था। इसी इवेंट में कंपनी ने साफ किया था कि वो वॉयस कॉल के पैसे यूजर्स से नहीं लेगी।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending