Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

उत्तराखंड : गोमुख में कचरे व कृत्रिम झील का सर्वेक्षण करेगा विशेषज्ञों का दल

Published

on

Loading

नैनीताल, 6 जुलाई (आईएएनएस)| विशेषज्ञों का एक दल जल्द ही गोमुख से कचरे के एक ढेर को हटाने व एक कृत्रिम झील की निगरानी के लिए सर्वेक्षण करेगा। इस दल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सदस्य भी होंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गोमुख गंगोत्री ग्लेशियर का उद्गम स्थल है और भगीरथी नदी का स्रोत है। यह गंगा की प्रमुख जल धाराओं में से एक है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि वाडिया इंस्टीट्यूट देहरादून व इसरो के विशेषज्ञों व पर्यावरणविदों के सर्वेक्षण की तारीख तय की जाएगी और दल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगा।

मुख्य न्यायाधीश के.एम.जोसेफ व न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ने गुरुवार को उत्तराखंड सरकार को प्रत्येक तीन महीनों पर गोमुख का सर्वेक्षण कराने व निष्कर्षो की सूचना देने और इसके आसपास के कचरे के ढेर को हटाने का निर्देश दिया है।

अदालत का यह आदेश दिल्ली के अजय गौतम द्वारा दाखिल जनहित याचिका के बाद आया है।

अदालत ने सरकार को गोमुख में विकसित कृत्रिम झील को वैज्ञानिक तरीके से और जल्द से जल्द हटाए जाने का निर्देश भी दिया।

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending