Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रपति ने 55 जवानों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए

Published

on

नई-दिल्ली,राष्ट्रपति,प्रणब-मुखर्जी,वीरता,पुरस्कार,राष्ट्रीय-राइफल्स,आईएनएस,मरणोपरांत

Loading

नई दिल्ली | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार 55 सैनिकों को दिए गए। पुरस्कारों में एक कीर्ति चक्र और 11 शौर्य चक्र भी शामिल हैं। राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन जयदेव को कीर्ति चक्र प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में घायल होने के बावजूद आतंकवादियों का बहादुरी से सामना करने के लिए दिया गया।

इस दौरान 11 शौर्य चक्र भी प्रदान किए गए हैं। इनमें से एक लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार को मरणोपरांत दिया गया। वह मुंबई में हुए आईएनएस सिंधुरत्न दुर्घटना में शहीद हो गए थे। मरणोपरांत शौर्य चक्र जिन्हें दिया गया, उनमें सुबेदार प्रकाश चांद और मेजर अभिजई का नाम भी शामिल है। प्रकाश चांद बारामुला में घुसपैठ विरोधी अभियान के दौरान शहीद हो गए थे, जबकि कार्प्स ऑफ इंजीनियरिंग के मेजर अभिजई रिहायशी इलाके से दूर विमान के साथ कर रहे युद्धाभ्यास के दौरान शहीद हो गए थे। र्य चक्र तीसरा सबसे बड़ा रक्षा अलंकरण है। राष्ट्रपति ने इसके साथ ही 14 परम विशिष्ट सेवा मेडल और 13 अति विशिष्ट सेवा मेडल और तीन उत्तम युद्ध सेवा मेडल प्रदान किया।

नेशनल

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा स चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।

इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।

जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।

 

Continue Reading

Trending