मनोरंजन
बिहार के ये IAS अफसर ड्यूटी के साथ अब फिल्मों में भी दिखाएंगे अपना जलवा
मुंबई। एक IAS अफसर का काम लोगों की परेशानियों को दूर करना एवं कानून व्यवस्था को बेहतर ढ़ंग से बनाए रखना होता है। फिल्मों में बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स आईएएस की भूमिका निभा चुके हैं। लेकिन अगर कोई असली आईएएस फिल्में करे तो? सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन बात 100 फीसदी सही है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक आईएएस अफसर ऐसा भी है, जो इन सब कामों के साथ-साथ अपने एक्टिंग के शौक को भी पूरा कर रहा है। इस आईएएस का नाम अनिरूद्ध कुमार है।
फिलहाल अनिरुद्ध बिहार के खगड़िया जिले के जिलाधिकारी हैं। डीएम होने के साथ ही अनिरुद्ध जल्द ही भोजपुरी फिल्मों से अपने एक्टिंग का जलवा दिखाएंगे।
वे भोजपुरी फिल्म “वायरस” में एक अहम रोल में हैं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। 6 साल पहले भी अनिरुद्ध एक फिल्म में काम कर चुके हैं।
अनिरुद्ध शुरू में गांवों में थिएटर किया करते थे। वे 8 साल की उम्र से अभिनय कर रहे हैं। वे अपने इस हुनर को बरकरार रखना चाहते हैं। अनिरूद्ध 2020 में रिटायर हो रहे हैं, इसके बाद वे पूरी तरह से फिल्मों में काम करेंगे।
उन्हें कॉमेडी फिल्में करना पसंद है। अनिरुद्ध को 2012 के दिसंबर माह में पहली बार एक भोजपुरी फिल्म ‘मुंबइया लड़की, देसी बबुआ’ से फिल्मों में ब्रेक मिला था।
खगड़िया के डीएम होने से पहले वे बिहार सरकार में आपदा प्रबंधन विभाग में अपर सचिव थे। वे 1984 में बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर प्रशासनिक सेवा में आए थे। बाद में उन्हें आईएएस के रूप में प्रमोट कर खगड़िया का डीएम बनाया गया।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन