Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

संजू बाबा के बाद इस सुपरस्टार की बायोपिक में नज़र आयेंगे रणबीर कपूर

Published

on

Loading

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के सितारे बुलंदियों को छु रहे हैं जहां उनकी फिल्म “संजू” एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। “संजू” फिल्म में उनके काम को बहुत पसंद किया जा रहा है फिल्म में उन्होंने संजय दत्त का किरदार निभाया है। जिसके लिए रणबीर ने बहुत मेहनत करी और वे हुबहू संजय दत्त की तरह ही नज़र आ रहें है। वहीं उनके हाथ एक से बढकर एक प्रोजेक्ट हाथ आ रहें हैं।

साभार – इंटरनेट

“संजू” फिल्म की सफलता और रणबीर कपूर कि एक्टिंग से खुश होकर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर दोनों मिलकर कपूर खानदान के महान एक्टर राज कपूर के जीवन पर फिल्म बनाने का विचार कर रहें हैं। फिल्म में राजकपूर का रोल और कोई नहीं रणबीर कपूर ही निभाएंगे।

साभार – इंटरनेट

राजकपूर महान अभिनेता होने के साथ ही एक बड़े निर्देशक और फिल्म निर्माता भी थे। भारतीय फिल्म जगत में उन्हें बड़े ही सम्मान भरी नज़रों से देखा जाता है। राज कपूर रिश्ते में रणबीर कपूर के दादा लागते हैं। और रणबीर के एक्टिंग में राज कपूर की झलक साफ़ दिखाई देती है अब देखना यह है की फिल्म की घोषणा कब तक होती है।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending