Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जानिए दो शहर के बारे में, जहां एक में सूरज उगता ही नहीं, दूसरे में अस्त नहीं होता !

Published

on

Loading

हम रोज सूरज को उगते और अस्त होते देखते है। गर्मी में हम सोचते है कि सूरज कभी न उगता और सर्दी में कभी अस्त न होता। लेकिन सूरज के आगे किसकी चलती है। वह अपनी मर्जी से निकलता है और अपनी मर्जी से अस्त भी होता है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां सूरज अस्त नहीं होता है। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे है जहां सिर्फ 40 मिनट की ही रात होती है।

साभार – इंटरनेट

दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज छिपता है और महज 40 मिनट के अंतराल पर उग आता है। यह नजारा नॉर्वे में देखने को मिलता है। यहां आधी रात को सूरज छिपता है और रात करीब डेढ़ बजे चिड़ियां चहचहाने लगती हैं। ये सिलसिला एक-दो दिन नहीं, साल में करीब ढाई महीना यहां सूरज छिपता ही नहीं। इसलिए इसे ‘कंट्री ऑफ मिडनाइट सन’कहा जाता है।

साभार – इंटरनेट

खबरों के मुताबिक, नॉर्वे में मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज अस्त नहीं होता। अगर आप इस बात पर यकीन नहीं करते तो यह अनुभव को आप वहां जाकर ही महसूस किया जा सकता है। ये घटना नॉर्वे के उत्तरी छोर पर मौजूद हेमरफेस्ट शहर में होती है।

साभार – इंटरनेट

नॉर्वे के एक टाउन के लोग पिछले 100 सालों से धूप के लिए तरस रहे थे। पहाड़ों से घिरी इस जगह पर सर्दियों में धूप नहीं पहुंच पाती थी। इसके लिए इंजीनियर्स ने अनोखे तरीके से टाउन के लिए शीशे की मदद से ‘नया सूरज’ ही बना डाला।

साभार – इंटरनेट

दरअसल, नॉर्वे का जुकान नाम का ये टाउन पहाड़ियों के एकदम बीच स्थित है। आसपास के पहाड़ हमेशा इसे ढके रहते हैं। इस आर्टिफिशियल सूरज को पहाड़ी पर इस तरह से लगाया गया है कि वह धूप को शहर तक पहुंचाता है और खुद एक सूरज के जैसे लगता है। इसकी रोशनी सीधे टाउन स्कवायर पर पड़ती है। यही वजह है कि यह जगह लोगों को आकर्षित करती हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending