Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों पर मास्टर स्ट्रोक, रवीश की भी बोलती बंद

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सारी पार्टीयां तैयारियों में जुट गईं हैं। इन्हीं तैयारियों को मद्देनज़र रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को लेकर एक दांव चला है। उनके इस दांव से किसानों को फायदा होता दिख रहा है और अगर किसानों को फायदा हुआ तो मोदी जी को भी आगामी चुनाव में लाभ हो सकता है।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बड़ा दांव चला है। जिस से सरकार ने किसानों के साथ मज़दूरों को भी लुभाने की कोशिश है। सरकार ने खरीफ की फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा की है। जिनमें सबसे प्रमुख धान की फसल को बताया गया है। धान के समर्थन मूल्य में सरकार ने 200 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया है। इससे देश के बड़े हिस्से में खेती करने वाले किसानों को मुनाफा होगा।

आपको बता दें कि धान का मौजूदा मूल्य 1550 प्रति क्विंटल था। धान का बिक्री अब नए मूल्य के साथ यानी 1750 रूपए होगी।

नेशनल

बिहार: NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, बीजेपी 17 और जेडीयू 16 सीटों पर लडे़गी चुनाव

Published

on

Loading

नई दिल्ली: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दलों के बीच सीट बंटवारा तय हो गया है। बंटवारे के साथ ही पशुपति पारस और मुकेश सहनी की पार्टियां एनडीए से बाहर हो गई हैं।

सहमति के तहत बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं 16 सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी गई है।

किन सीटों पर उतरेंगे किसके उम्मीदवार

इस बार बिहार की पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजंगज, सारण, उजियारपुर,बेगुसराय, नवादा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम लोकसभा सीट से बीजेपी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। वहीं वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई लोकसभा सीटों से चिराग पासवान की पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी काराकाट सीट से और जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को गया की सीट दी गई है। वहीं जेडीयू की बात करें तो पार्टी वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर सीट से अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Continue Reading

Trending