Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इस खतरनाक कैंसर से जुझ रहीं हैं बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस, आमिर-सलमान की बन चुकी हैं हीरोइन

Published

on

एक्ट्रेस

Loading

मुंबई। लगता है इन दिनों बॉलीवुड के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। फिल्म अभिनेता इरफान खान के कैंसर से पीड़ित होने के बाद अब बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की भी कैंसर से पीड़ित होने की खबर आ रही है। सोनाली ने इस बात खुलासा खुद अपने ट्व‍िटर अकाउंट किया है। आपको बता दें कि इस समय न्यूयॉर्क में कैंसर का चल करा रही हैं।

एक्ट्रेस

सोनाली काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े कलाकारो के साथ कई यादगार फिल्में दी हैं। सोनाली को ”सरफरोश”, ”हम साथ-साथ हैं” और ”लज्जा” जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग के लिए याद किया जाता है।

एक्ट्रेस

सोनाली ने अपने ट्व‍िटर अकाउंट से अपनी बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया, कई बार जिंदगी आपको ऐसे मोड पर ले आती है जिसके बारे में आपने सोचा नहीं होता है। मुझे हाईग्रेड कैंसर डायग्‍नोज हुआ है जिसके बारे में कोई ख्‍याल तक नहीं था। मेरे दोस्‍त और परिवार के लोग साथ हैं और मुझे सहारा दे रहे हैं। इस गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मैं न्‍यूयॉर्क मैं हूं। मैं इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार हूं।

एक्ट्रेस

बता दें कि सोनाली की इस गंभीर बीमारी से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। ट्व‍िटर पर सोनाली के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending