Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

Shocking! भारत के अलावा इन देशो में हिंदी बोलते है लोग, नाम जानकर दंग रह जाएंगे

Published

on

Loading

भारत एक ऐसा देश है, जो अपनी संस्कृति और रहन-सहन के लिए जाना जाता है। इसके अलावा भारत उन देशों में से एक है, जो सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाले देश है। इसके साथ ही भारत देश में हिंदी भाषा की बड़ी आबादी में बोल जाती है। यह हमारी राष्ट्रभाषा भी है। लेकिन क्या आप जानते है दुनिया में और भी ऐसे देश है, जहां बड़ी संख्या में लोग हिंदी बोलते है तो चलिए जानते है इन्ही देशो के बारे में –

साभार – इंटरनेट

नेपाल – नेपाल की राष्ट्रीय भाषा नेपाली है लेकिन नेपाल में नेपाली के अलावा मैथली, भोजपुरी और हिंदी बड़ी मात्रा में बोली जाती है।

साभार – इंटरनेट

साउथ अफ्रीका – साउथ अफ्रीका में अंग्रेजी और अफ्रीकन यहां की ऑफीशियल भाषा है। यहां अन्य कई क्षेत्रिय भाषाओं के साथ हिंदी भी बोली जाती है।

साभार – इंटरनेट

फिजी – यह एक छोटा सा देश है और इस देश में एक नहीं बल्कि 4 ऑफीशियल भाषा है। और उनमें से एक हिंदी भी है।

सिंगापुर – सिंगापुर की ऑफीशियल भाषा माले और अंग्रेजी है। यहां तमिल, मेंड्रेन के साथ हिंदी भी बोली जाती है।

साभार – इंटरनेट

पाकिस्तान – पाकिस्तान में अंग्रेजी और उर्दू भाषा को ऑफीशियल भाषा में शामिल किया गया है। लेकिन यहाँ की बहुत बड़ी आबादी पंजाबी, सिंधी, पास्‍तो, बलूची, हिंदी भाषाएं भी बोलती हैं।

साभार – इंटरनेट

बांग्‍लादेश – बांग्‍लादेश मख्यतः बंगालियों का देश है बंग्‍ला यहां की ऑफीशियल भाषा है। यहां इंग्लिश के साथ हिंदी भी बोली जाती है।

साभार – इंटरनेट

त्रिनिदाद और टोबैगो – थाईलैंड और टोबेगो में अंग्रेजी ऑफीशियल भाषा है। यहां पर स्पेनिश, फ्रेंच, हिंदी और भोजपुरी भी बोली जाती है।

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending