Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनुष्का की इन फिल्मों को विराट कभी नहीं देखना चाहेंगे, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

Published

on

Loading

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक ऐसी जोड़ी है, जो काफी सुर्खियों में रहने के बाद अब अपनी शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। साल 2017 के अंत में 12 दिसंबर को अनुष्का और विराट ने शादी कर ली थी।

साभार – INTERNET

विराट और अनुष्का दोनों ही अपने प्रोफेशन को लेकर एक दूसरे को टोकते नहीं है। लेकिन अनुष्का शर्मा की कुछ ऐसी फिल्में है जो विराट उनके प्रोफेशनल होने के बावजूद देखना पसंद नहीं करेंगे, आइए जानते हैं वो कौन सी फिल्में है?

Dil Dhadakne Do

साभार – INTERNET

विराट से अफेयर के पहले अनुष्का शर्मा रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी। रणवीर सिंह और अनुष्का ने साथ में तीन फिल्में की है और इन फिल्मों में काफी इंटीमेट सीन है।

Band Baaja Baaraat

साभार – INTERNET

फिल्म बैंड बजा बरात हो, लेडीज वर्सेस रिकी बहल हो या फिर दिल धड़कने दो हर फिल्मो में इन दोनों के बीच किसिंग सीन हुए हैं, जो विराट ने शायद देखे होंगे लेकिन दोबारा देखना पसंद नहीं करेंगे।

NH-10

साभार – INTERNET

अनुष्का के खुद के प्रोडक्शन में बनी फिल्म एनएच-10 बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं कर सकी लेकिन निल भोपालम के साथ अनुष्का ने कई किसिंग सीन किए जो विराट शायद देखना पसंद नहीं करेंगे।

साभार – INTERNET

साल 2011 में आई फिल्म ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ के लिए अनुष्का शर्मा काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में इमरान खान और अनुष्का शर्मा के बीच किसिंग सीन भी हुए थे।

साभार – INTERNET

साल 2017 में आई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में भी अनुष्का शर्मा और फवाद खान के बीच काफी इंटीमेट सीन थे। इससे पहले फिल्म बॉम्बे वेलवेट में भी रणबीर अनुष्का को किस कर चुके हैं। जो विराट शायद ही देखना पसंद करेंगे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending