Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एक्टर ने मना करने के बाद भी चला दिया ऐसा वीडियो, शो छोड़कर चली गईं गोविंदा की भतीजी!

Published

on

एक्टर

Loading

मुंबई। फिल्म आमिर सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर राजीव इन दिनों अपने नए टीवी शो की वजह से चर्चा में है। इस टॉक शो का नाम जज्बात है जिसे राजीव होस्ट कर रहे हैं। इस शो में सेलेब्रिटीज बतौर मेहमान आते हैं और अपनी दिल की बातें लोगों से शेयर करते हैं। हाल ही में गोविंदा की भतीजी और एक्ट्रेस रागिनी खन्ना एक्टर करण वी ग्रोवर के साथ शो में पहुंचीं।

एक्टर

शो के बीच में राजीव खंडेवाल ने एक वीडियो चलाया। उसमें एक अनजान शख्स रागिनी खन्ना के बारे में बोल रहा था। वह शख्स कह रहा था कि रागिनी उन्हें छोड़ कर चली गईं जिसकी वजह से वह सदमे में है। वीडियो इफेक्ट्स की मदद से उस शख्स का चेहरा छुपा दिया गया था। रागिनी को वह अच्छा नहीं लगा। उन्होंने वीडियो बंद करने को कहा मगर राजीव नहीं माने। नाराज होकर रागिनी सेट छोड़कर चली गईं।

एक्टर

इसके बाद राजीव भी रागिनी को मनाने उनके पीछे चल पड़े। उन्होंने रागिनी को बताया कि वह वीडियो असली नहीं है यह बस एक मजाक था। लेकिन एक्ट्रेस ने उनकी एक न सुनी। मायूस होकर राजीव को सेट पर लौटना पड़ा। थोड़ी देर बाद रागिनी लौटकर आईं और हंसने लगीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी राजीव के साथ मजाक किया था आपको बता दें कि इस शो में अबतक कई सिलेब्रिटीज आ चुके हैं जिनमें राखी सावंत, एजाज खान, दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया, अदा खान, धीरज धूपर, बरुण सोबती, करण पटेल और आश्का गरोड़िया के नाम प्रमुख है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending