Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इस मुस्लिम शख्स की कहानी जानकर आपकी भी आंखें हो जाएंगी नम और निकलेगी दिल से दुआ!

Published

on

मुस्लिम

Loading

हैदराबाद।  जहां एक तरफ लोगों के पास बेशुमार पैसा है वहीं कुछ लोगों के पास अपनी जरूरत के मुताबिक भी पैसा उपलब्ध नहीं रहता है ऐसे में लोग दो-दो शिफ्ट में काम करते हैं और अपने परिवार का खर्च चलाते हैं। ऐसी ही एक कहानी है हैदराबाद में रहने वाले जावेद की जिनकी स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है और जावेद को एक आदर्श नागरिक के अलावा एक आदर्श पिता भी बताया जा रहा है और उन कट्टरपंथियों के मुंह पर तमाचा भी जड़ा जा रहा है जो कहते हैं कि बेटियों को नहीं पढ़ाना चाहिए।

मुस्लिम

जावेद पेशे से ट्राफिक हवलदार हैं और उनकी दो बेटियां हैं। वो चाहते हैं कि उनकी दोनों बेटियों को उच्च शिक्षा मिले और वो पढ़ लिखकर के आगे बढे साथ ही जावेद ये भी चाहते हैं कि उनके परिवार को भी कभी कोई कमी नहीं आए वो उनके सारे खर्चे उठा सके।

इसके लिए जावेद मियां दिन भर तो ट्राफिक मेंटेन रखने का काम करते हैं उससे उन्हें हर महीने तनख्वाह मिल ही जाती है। इसके अलावा वो रात होते ही अपनी रिक्शा उठा लेते हैं और खुद को ऑटो ड्राईवर बना लेते हैं फिर रात की कमाई उनकी अतिरिक्त कमाई हो जाती है जिससे वो अपनी कुल कमाई बढा लेते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल वो अपनी बेटियों की पढ़ाई के लिए करते हैं।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending