Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

भारत के इन 15 राज्यों की थालियों के स्वाद का नहीं कोई जवाब, अगर मौका मिले तो जरूर खाएं आप

Published

on

Loading

भारत, एक ऐसा देश जिसकी संस्कृति में खाना और खिलाना दोनों ही महत्वपूर्ण अंग है। अगर हम आपको कहें कि भारतीय संस्कृति में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की अपनी एक अलग ही थाती है तो गलत न होगा। हमारा देश खाने के मामले में पूरे प्यार से पेश आता है। अलग बोली अलग भाषा और अलग अलग संस्कृति के बावजूद खाने के मामले में यह एक डोर से बंधा है। आइये हम आपको स्वाद के मामले में भारत के विभिन्न राज्यो की क्या स्थिति है यह बताते हैं। तो आप तैयार हैं न एक स्वादिष्ट से सफर के लिए –

असम की थाली – 

साभार – INTERNET

मेघालय की थाली  – 

साभार – INTERNET

केरल की थाली – 

साभार – INTERNET

हरियाणा की थाली – 

साभार – INTERNET

झारखंड की थाली – 

साभार – INTERNET

मणिपुर की थाली – 

साभार – INTERNET

मध्य प्रदेश की थाली – 

साभार – INTERNET

मिजोरम की थाली –

साभार – INTERNET

राजस्थान की थाली –

साभार – INTERNET

हिमाचल प्रदेश की थाली –

साभार – INTERNET

उत्तर प्रदेश की थाली –

साभार – INTERNET

महाराष्ट्र की थाली –

साभार – INTERNET

गुजरात की थाली –

साभार – INTERNET

तेलंगाना की थाली –

साभार – INTERNET

बिहार की थाली –

साभार – INTERNET

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending