Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

फिर विवादों में घिरे क्रिकेटर विनोद कांबली, मशहूर सिंगर के पिता से सरेआम मारपीट का है आरोप

Published

on

विनोद कांबली

Loading

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। कांबली इस बार क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि मारपीट की वजह से विवादों में आ गए हैं। घटना रविवार दोपहर के एक मॉल की है जहां एक शख्स ने कांबली और उनकी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया है। पूरी घटना रविवार की दोपहर मॉल की है जहां राजेंद्र कुमार का हाथ कांबली की पत्नी एंड्रिया को छू गया। इसी बात पर नाराज होकर कांबली ने 58 वर्षीय बुजुर्ग को घूंसा मार दिया। आपको बता दें कि राजेंद्र कुमार मशहूर सिंगर अंकित तिवारी के पिता हैं। अंकित तिवारी ने बॉलीवुड के कई सुपरस्टार को आवाज दी है।

विनोद कांबली

राजेंद्र कुमार के बेटे अंकुर की माने तो, ‘रविवार का दिन होने की वजह से मॉल में भीड़भाड़ थी। कुछ पलों तक उन्हें पता ही नहीं चला कि क्या हो रहा है। वह फूड कोर्ट आए और उन्होंने हमें यह घटना बताई। जिसके बाद मैं मामला सुलझाने कांबली के पास गया तो वहां मुझे धक्का देकर गंदी गालियां दी गई।

विनोद कांबली

उन्होंने कहा, ‘कांबली की पत्नी ने अपनी सैंडिल निकाली और मुझे पीटने के लिए तैयार खड़ी थीं। मैं तो उन्हें यह बताने गया था कि हम उनका सम्मान करते हैं और यह गलती से हो गया होगा। उनके ऐसे व्यवहार के बाद हम पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई।’ अंकुर के हाथ में भी नाखूनों की खरोंचें आई हुई हैं।

राजकुमार एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी हैं। इस मामले में बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर किसी का अपमान करना) और धारा 323 (हिंसक रूप से किसी को दंडित करके नुकसान पहुंचाना) में केस दर्ज किया गया है।

पूरे मामले में कांबली ने कहा,  ‘उस आदमी ने मेरी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। मुझे उसके खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए। उसने मेरी पत्नी को गलत तरीके से टच किया था। मैंने मुंबई पुलिस को इस बारे में ट्वीट किया है। हम इस केस में फॉलो अप करेंगे।’

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब कांबली और उनकी पत्नी विवादों में फंसी हों। इससे पहले भी वह नौकरानी के साथ मारपीट को लेकर विवादों में घिर चुकी हैं।

रिपोर्ट- आझाद आव्हाड महाराष्ट्र

खेल-कूद

IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी

Published

on

Loading

लखनऊ। आईपीएल के 32वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस की दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ंत होगी। गुजरात को पिछले 6 मैचों में 3 में जीत नसीब हुई है। अंक तालिका में 6वें स्थान पर है। अपने पिछले मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को हराया था। वहीं, दिल्ली को इस सीजन में 6 में से 4 में हार का स्वाद चखना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल पर 9वें पायदान पर है। हालांकि पिछले मैच में डेब्यूटेंट जैक फ्रेजर-मैकगर्क की धमाकेदार पारी बदौलत दिल्ली आईपीएल में लखनऊ पर अपनी पहली जीत दर्ज करके आ रही है। गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक एक दूसरे खिलाफ 3 मैच खेले हैं। जिसमें जीटी ने 2 और डीसी ने 1 मैच जीता है।

जीटी बनाम डीसी आमने-सामने: 3

गुजरात टाइटंस: 2

दिल्ली कैपिटल्स: 1

जीटी बनाम डीसी मैच का समय: मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

जीटी बनाम डीसी मैच स्थल: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

भारत में टेलीविजन पर जीटी बनाम डीसी मैच का सीधा प्रसारण: जीटी बनाम डीसी मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से किया जाएगा।

भारत में लाइव स्ट्रीम: जीटी बनाम डीसी की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा पर उपलब्ध होगी।

टीमें:

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा, शरथ बीआर, दर्शन नालकंडे, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मानव सुथार, केन विलियमसन, जयंत यादव, रिद्धिमान साहा, डेविड मिलर, संदीप वारियर, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, अजमतुल्लाह उमरजई, सुशांत मिश्रा

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद, अभिषेक पोरेल, झाय रिचर्डसन, कुमार कुशाग्र, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे, ललित यादव, एनरिक नॉर्टजे, यश ढुल, मिशेल मार्श, लिज़ाद विलियम्स, रिकी भुई, रसिख डार सलाम, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा

Continue Reading

Trending