Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र ने त्रिपोली बम हमलों की निंदा की

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र| संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने लीबिया के त्रिपोली में स्थित मिस्र और सयुंक्त अरब अमीरात (यूएई) के दूतावासों पर हुए बम हमलों की निंदा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया, “यूएनएससी के सदस्य कूटनीतिक परिसरों पर सभी हिंसात्मक कृत्यों की आलोचना करता है, जिनसे निर्दोष लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाता है और जिससे राजनयिक अधिकारियों के कार्यो में गंभीर

बाधाएं आती हैं।”

त्रिपोली में गुरुवार को मिस्र और यूएई के दूतावासों के पास बम हमले हुए थे। हालांकि, हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ था।

अन्य देशों की तरह मिस्र और यूएई ने भी त्रिपोली में सशस्त्र गुटों की लड़ाई के बीच लीबियाई राजधानी से अपने राजनयिक कर्मचारी हटा लिए थे।

वर्ष 2011 में पूर्व नेता मोहम्मद गद्दाफी के तख्तापलट के बाद से लीबिया में हिंसा बढ़ी है।

 

 

Ielts essay plan go to the service good and bad of multicultural society ielts-bloghey, you’re new here

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending