Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

नीता अंबानी की एक चाय की कीमत है 3 लाख रुपए, जानिए क्या है सच्चाई!

Published

on

Loading

रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर मुकेश अंबानी की वाइफ नीता अंबानी अपने लग्जीरियस लाइफ की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। नीता अंबानी के शाही खर्च के चर्चे मीडिया में अक्सर बने रहते हैं। इन चर्चों में कितना हकीकत और कितना फ़साना है आज इस रिपोर्ट में हम इसकी पड़ताल करेंगे।

साभार – INTERNET

नीता अंबानी के हसबैंड इतने बड़े बिजनेसमैन हैं तो क्या नीता अंबानी वाकई में 3 लाख की चाय पीती हैं। इस बात में कितनी सच्चाई हैं आइये जानते हैं – अंबानी परिवार भारत में सबसे अमीर व्यक्तियों में पहले नंबर पर आते हैं । इस समय अंबानी का परिवार दुनिया के सबसे आलीशान घर एंटीलिया में रहता हैं, जो मुंबई में हैं।

साभार – INTERNET

नीता अंबानी हमेशा जापान के सबसे महंगे और पुराने ब्रांड के कप नोरिटेक में चाय पीती हैं। इस चाय के कप की कीमत 300000 लाख रूपयें हैं क्योंकि इस चाय के कप का बॉर्डर सोने लगा हुआ हैं। इसलिये नीता अंबानी चाय 3 लाख की नहीं बल्कि 3 लाख के कप में चाय पीती हैं।

साभार – INTERNET

बता दें, नीता अंबानी जिस शूज को एक बार पहन लेती हैं उसे वे दोबारा कभी नहीं पहनती हैं। नीता अंबानी अपने पास दुनिया के सबसे महंगे बेग रखती हैं। उनके एक बेग की कीमत लगभग 4 लाख रूपयें होती हैं।

साभार – INTERNET

नीता अंबानी के पास दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुच्ची, केल्विन क्लाईन और फॉसिल की शानदार और मंहगी घडियां है। इसके अलावा उनके पास हैंडबैग भी शानदार कलेक्शन हैं। इस कलेक्शन में शनेल, गोयार्ड, जिम्मी जैसे महंगे हैंडबैग है।

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending