मनोरंजन
Breaking: पांचवीं मंजिल से गिरा फिल्म इंडस्ट्री का ये मशहूर सितारा, हालत गंभीर
कोलकाता। दिग्गज बांग्ला एक्टर चिन्मय रॉय की हालत स्थिर बनी हुई है। वह शनिवार शाम को अपने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिर गए थे। अस्पताल के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि उनके सिर में गंभीर चोट आई है।
उनके बेटे संखा ने कहा कि 77 वर्षीय अभिनेता के सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोलकाता की एक इमारत के भूतल पर पड़ोसियों ने अभिनेता को पड़े हुए पाया था। उन्हें रवींद्रनाथ टैगोर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डिअक साइंस (आरटीआईआईसीएस) में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा, वह क्रिटिकल केयर यूनिट में हैं। उनके ऊपरी अंग और जांघ की हड्डी में फ्रेक्चर हुआ है। उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट से इनकार नहीं किया जा सकता। वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं।
उन्होंने कहा, वह कथित रूप से इमारत की पांचवी मंजिल से गिर गए, हालात की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है। वह सचेत और सतर्क हैं, उनकी अन्य गंभीर चोटों का इलाज किया जा रहा है। दिग्गज अभिनेता ने ‘चारमूर्ति’, ‘बसंता बिलाप’ और ‘नोनी गोपालेर बिये’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी