Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

ईशा अंबानी जीती हैं इस तरह की लाइफस्टाइल, करोड़ों की मालकिन का यह अंदाज आपको नहीं पता होगा

Published

on

Loading

मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर इंसान हैं। उनकी बेटी ईशा भी अपने पिता की तरह ही करोड़ो कमाती हैं। अब भारत के सबसे अमीर आदमी की लाइफस्टाइल भी सबसे अलग ही होगी। आज हम आपको मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर यकीनन आप विश्वास नहीं कर पाएंगे।

साभार – INTERNET

ईशा अंबानी का जन्म मुंबई में 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था। ईशा पेशे से वह एक बिजनेस वूमेन है। उन्होंने ‘येल विश्वविद्यालय’ से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की है। अब वह ‘स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय’ कैलिफ़ोर्निया से MBA कर रही है। वह अपने परिवार के साथ 27 मंजिला एंटिला में रहती है। उनका यह घर दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है।

मुकेश अंबानी

साभार – INTERNET

फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार, उनका नेट इनकम 700 मिलियन डॉलर यानी 4710 करोड़ रुपए है। जब वह सिर्फ 16 साल की थी, तब ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स मैगजीन की टॉप 10 करोड़पति उत्तराधिकारी की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आया था। इसके अलावा मुकेश अंबानी ने रिलायंस ग्रुप के 40वें वार्षिक जनरल मीटिंग में ईशा को इंट्रोड्यूस किया था।

साभार – INTERNET

फिलहाल ईशा रिलायंस जिओ और रिलायंस रिटेल की बोर्ड मेंबर है। साथ ही साथ ईशा रिलायंस जी इन्फोकॉम की डायरेक्टर भी है। सन 2016 को उन्होंने ‘लैक्मे फैशन वीक’ में ऑनलाइन फैशन रिटेल ब्रांड ‘AJIO’ को लांच किया था। ‘McKinsey’ कंपनी न्यूयॉर्क में वह बतौर एनालिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी है।

साभार – INTERNET

आपको लगता होगा कि ईशा की लाइफस्टाइल तो आलीशान होगा। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईशा अंबानी अपनी अमीरी लाइफस्टाइल के बारे में ज्यादा दिखावा नहीं करती है। वह हमेशा साधारण रहना पसंद करती है।

साभार – INTERNET

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी कई सारे बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज उनके दोस्त हैं, लेकिन वह हमेशा लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती है। उन्हें खेल कूद और पियानो बजाने का काफी शौक है।

साभार – INTERNET

बता दें कि, ईशा अंबानी और आकाश अंबानी जुड़वा भाई-बहन है और वह आकाश से सिर्फ 7 मिनट छोटी है। आकाश अंबानी की सगाई भी श्लोका मेहता के साथ हाल ही में हो चुकी है। अब दोनों भाई बहन की शादी अपने अपने पार्टनर के साथ इस साल की दिसंबर में होने वाली है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending