Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस मशहूर डायरेक्टर पर 8 महिलाओं ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- घर बुलाकर करता था गंदा काम

Published

on

डायरेक्टर

Loading

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर कास्टिंग काउच की चर्चा चलती रहती है। फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोगों को लगता है कि इस तरह की कोई चीज इंडस्ट्री में नहीं हैं। वहीं कुछ लोग इसे इंडस्ट्री का काला सच मानते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मशहूर डायरेक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसपर यौन शोषण का आरोप लगा है।

डायरेक्टर

डायरेक्टर पर आरोप है कि उसने 8 महिलाओं के साथ घर पर गंदा काम किया है। यह मशहूर डायरेक्टर और कोई नहीं बल्कि नो फिल्टर’, ‘आफ्टर शॉक’ और ‘नॉक नॉक’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले निकोलस लोपेज है।

डायरेक्टर

निकोलस पर 8 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अंग्रेजी वेबसाइट हॉलीवुड रिपोटर्स के अनुसार महिलाओं का आरोप है कि निकोलस लोपेज उन्हें फिल्मों में काम देने के बहाने अपने ऑफिस और घर पर बुलाकर उनके साथ गंदा काम करता था।

डायरेक्टर

इतना ही नहीं महिलाओं ने अपने बयान में यह भी कहा है कि कई बार निकोलस लोपेज ने महिलाओं को काम न देने तक की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि पीड़ित 8 महिलाओं में से 3 हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने यह तक खुलासा किया है कि वह कई महिलाओं को जबरदस्ती अश्लील फिल्में भी दिखाता था।

वहीं इस पूरे मुद्दे पर निकोलस लोपेज के प्रतिक्रिया देते हुए इन सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। आपको बता दें कि निकोलस लोपेज को असली पहचान बतौर स्क्रीनप्ले राइटर साल 2012 में फिल्म ‘आफ्टर शॉक’ से मिली। इसके बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर कई सुपरहिट फिल्म की हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending