Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस टीवी एक्ट्रेस को नहीं करना रणवीर सिंह के साथ काम, ऑफर ठुकराया

Published

on

Loading

रणवीर सिंह आजकल बॉलीवुड में बड़ा नाम है। जोया अख्तर के निर्देशन में उनकी एक फ़िल्म आ रही है ‘गली बॉयज’ जिसमें उनकी अपोज़िट आलिया भट्ट काम कर रही हैं। फ़िल्म को अगले साल रिलीज़ करने का प्लान है। लेकिन अब इस फ़िल्म के साथ एक मसला फंस गया है।

दरअसल, टीवी सीरियल में काम करने वाली एक एक्ट्रेस ने रणवीर को ना बोल दिया है। इस ‘ना’ के चर्चे बी-टाऊन में काफी हो रहा है। इस पूरे मसले पर लोग अलग अलग टिप्पणी कर रहे हैं।

साभार – INTERNET

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी सीरियल ”क्या हाल मिस्टर पंचाल” की एक्ट्रेस ओजस्वी अरोड़ा ने गली ब्वॉय में काम करने से इंकार कर दिया। कारणों की बात करें तो ओजस्वी “मिस्टर पंचाल” की तरफ ही अपना पूरा ध्यान देना चाहती हैं इस वजह से उन्होंने ये ऑफर ठुकराया।

इस सीरियल में ओजस्वी ने परी का किरदार निभा हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है। इसके अलावा वो सोनी टीवी के शो ”कॉमेडी सर्कस” में भी नजर आएंगी।

साभार – INTERNET

फिल्म की बात करें तो रणवीर सिंह दूसरी बार जोया अख्तर के साथ काम करते नजर आएंगे। इसके अलावा कई सारे ऐड में नजर आ चुकी आलिया-रणवीर की जोड़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर जलवे बिखेरती नजर आएगी।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending