Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कैटरीना के बाद रणबीर ने छीनी सलमान से बॉक्स ऑफिस की बादशाहत, फिल्म संजू ने कमाए इतने करोड़!

Published

on

रणबीर

Loading

मुबंई। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रेस 3’ को बॉक्स ऑफिस पर लोगों ने सिरे से नकार दिया। फिल्म किसी तरह 150 करोड़ का आंकड़ा ही पार कर सकी। आमतौर पर ईद के मौके पर सलमान की फिल्म कम से 250 करोड़ का बिजनेस करती है लेकिन सलमान इस बार रेस 3 से इस कमाल को दोहरा न सके।

रणबीर कपूर

रेस 3 के औसत प्रदर्शन के बाद अब जो खबर आई है उससे सलमान खान को तगड़ा झटका सकता है। खबर है कि 29 जून को रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म ने सलमान की रेस 3 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 32 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

रणबीर

यह कलेक्शन सलमान की रेस 3 से ज्यादा है। रेस 3 ने ईद के मौके पर 29 करोड़ रुपए की कमाई की थी। आपको बता दें कि सलमान और रणबीर में कैटरीना कैफ को लेकर कोल्ड वॉर चलती है।

रणबीर

कैटरीना ने रणबीर के लिए सलमान से ब्रेकअप कर लिया था जिसके बाद से सलमान रणबीर को एक मिनट के लिए भी पसंद नहीं करते हैं। रणबीर की फिल्म संजू को दर्शकों की तरफ से भी पॉजिटिव रिपॉन्स मिला है। आने वाले समय में ये फिल्म सलमान के कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए नजर आएगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending