Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की सगाई पार्टी में जमा हुए जमीं के सितारे

Published

on

Loading

दुनिया के 19वें सबसे अमीर आदमी के बेटे आकाश अंबानी (27 वर्ष) और श्लोका मेहता (27 वर्ष) दोनों सगाई के बंधन में बंध गए। आकाश रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के बेटे हैं। श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं। इसी खुशी में शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। आकाश अंबानी श्लोका मेहता सगाई की तस्वीरें देखें….

इस अवसर पर आकाश अंबानी ने क्लासी ब्लू कलर का थ्री पीस सूट पहना था, जबकि उनकी मंगेतर श्लोका मेहता हल्के सिल्वर-मैरून गाउन में दिखीं।

कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता के साथ सगाई कार्यक्रम में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे बॉलीवुड के कई सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। प्रेमी निक जोनास के साथ गोवा में छुट्टियां मनाकर लौटी प्रियंका ने गुरुवार रात अंबानी के आवास एंटीलिया में इस कार्यक्रम में शिरकत की। वह तरुण तहिलियानी की डिजाइन की गई साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

इस सगाई की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में सिनेमा और खेल जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

आकाश—श्लोका दोनों मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से साथ में पढ़ाई की है। आकाश (27 वर्ष) मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं। इसके बाद जुड़वां ईशा और अनंत (22 वर्ष) हैं। आकाश अभी रिलायंस जियो के बोर्ड में हैं वहीं श्लोका रोजी ब्ल्यू फाउंडेशन की निदेशक हैं। श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक भी हैं। यह संस्था गैर सरकारी संस्थाओं की मदद करती है।

श्लोका, रसेल मेहता और मोना की तीन संतानों में सबसे छोटी हैं। यह परिवार विवादास्पद हीरा व्यापारी निरव मोदी का निकट संबंधी है। आकाश वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज के 4 जी सर्विस प्रोवाइडर जियो के रणनीति प्रमुख हैं।

मेहता के तीन बच्चों में सबसे छोटी श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन की निदेशक और कनेक्टफोर की सह-संस्थापक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिसंबर 2018 में शादी की योजना बनाई गई है।

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की सगाई

एंटीलिया में जब आई श्लोका मेहता। आकाश अंबानी की होने वाली जिंदगी की हमसाया।

शाहरुख और गौरी खान ने समारोह में एक-साथ शिरकत की। शाहरुख ने इस मौके पर काला सूट और गौरी ने ब्लैक व सिल्वर मेटालिक कढ़ाई का अनारकली सूट पहन रखा था।

सचिन तेंदुलकर अपनी हमराह अंजलि के संग। अंजलि और सचिन तेंदुलकर लाल रंग के खूबसूरत कपड़ों में खूब फब रहे थे।

अपने प्रेम प्रसंग से आजकल चर्चा में हैं प्रियंका चोपड़ा व दस साल छोटे अमेरिकी गायक निक।

फिल्मकार करन जौहर

युवाओं दिलों पर राज करने वाले स्टार अभिनेता रणवीर कपूर।

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की सगाई पार्टी में अनिल अंबानी

आलिया भट्ट भी अपनी खूबसूरती के जलवे दिखा रही थी।

एंटीलिया में जब आई श्लोका मेहता। आकाश अंबानी की होने वाली जिंदगी की हमसाया।

आलिया भट्ट भी अपनी खूबसूरती के जलवे दिखा रही थी।

सचिन तेंदुलकर अपनी हमराह अंजलि के संग। अंजलि और सचिन तेंदुलकर लाल रंग के खूबसूरत कपड़ों में खूब फब रहे थे।

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की सगाई पार्टी में अनिल अंबानी

एंटीलिया में जब आई श्लोका मेहता। आकाश अंबानी की होने वाली जिंदगी की हमसाया।

मशहूर फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की सगाई पार्टी में अनिल अंबानी

फिल्म मेकर आयन मुखर्जी के संग युवाओं दिलों पर राज करने वाले स्टार अभिनेता रणवीर कपूर।

अपने प्रेमी निक जोनास के साथ गोवा में छुट्टियां मनाकर लौटी बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार रात अंबानी के आवास एंटीलिया में इस कार्यक्रम में शिरकत की।

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की सगाई पार्टी में अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी

आकाश अंबानी

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending