Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यहां खरीदी जाती हैं खूबसूरत लड़कियां, जानिए कहां लगती हैं इन लड़कियों का ‘मार्केट’

Published

on

Loading

वैसे तो आपने बाज़ारों में खेलने के लिए गुड्डा-गुड़िया या अन्य खिलौने ही बिकते हुए देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है। जहां बाज़ारों में खिलौने नहीं बल्कि लड़कियां बिकती है। जी हां, यूरोप के बुल्गारिया के एक बाजार में लड़कियां बिकती है।

यूरोप के देश बुल्गारिया में स्टारा जागोर नाम की एक जगह है। स्टारा जागोर में लड़कियों का ये बाज़ार साल में 3 बार लगाया जाता है। जहां खुलेआम लड़कियां बेची जाती हैं। लड़कियों के इस बाज़ार में तमाम लोग आते हैं और लड़कियों को खरीद कर ले जाते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां लड़कियां अच्छे से सज-संवर कर आती हैं। जिन्हें बूढ़े से लेकर जवान तक उनकी कीमत लगाते हैं और डील फाइनल होने पर उन्हें खरीद कर घर ले जाते हैं। हैरानी की बात ये है कि इस बाजार में आने वाली लड़कियां अपने घर वालों के साथ ही आती हैं। यहां के लोग गरीबी की वजह से अपनी बेटियों को यहां के बाजारों में लाकर बेच देते हैं।

यहां के लोगों का मानना है कि ये लोग बेटियों का सौदा नहीं बल्कि उनकी शादी करते हैं। इस बाजार में लड़की खरीदने के लिए आने वाले लोग लड़की पसंद करते हैं और उनकी कीमत तय करते हैं, फिर घरवालों को पैसे देकर उन्हें बीवी बनाकर अपने-अपने घर ले जाते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending