Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

महफिल में अचानक भोजपुरी गाने पर डांस करने लगे ऋतिक रोशन, जिसने भी देखा देखता रह गया

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को फिल्म इंडस्ट्री का दूसरा मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। एक्टिंग हो या डांस ऋतिक दोनों काम बड़े ही परफेक्शन के साथ करते हैं। हाल ही में गायक पवन सिंह के सुपरहिट भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर थिरकते हुए नजर आए। ऋतिक की आगामी फिल्म ‘सुपर 30’ के लिए राजस्थान के सांभर में फिल्म का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है और इसी खुशी में एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें ऋतिक ने अपने ठुमकों से पूरी महफिल की शान लूट ली।

फिल्म के यूनिट से जुड़े करीबी की माने तो पिछले कई सप्ताह से ‘सुपर 30’ की शूटिंग में व्यस्त थे। जब वह सांभर शेड्यूल के आखिरी दिन अपना काम निपटा रहे थे, तो फिल्म में उनके छात्रों की भूमिका निभाने वाले सभी 30 कलाकारों ने ऋतिक का यह दिन उनके लिए यादगार बनाने का फैसला किया।हालांकि, ऋतिक के सभी छात्र कुछ समय से इस शाम को खास बनाने की तैयारियों में जुटे हुए थे।

सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम के लिए बच्चों ने डांस और कठपुतली शो की योजना बनाई थी। जिसके बाद इस कार्यक्रम में सामाजिक संदेश देने वाली सिंगिंग और कविता पढ़ कर सुनाने जैसी कई मजेदार एक्टिविटी शामिल थी। वहीं, ऋतिक ने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर डांस कर के महफिल में चार-चांद लगा दिए। ऋतिक को इस अंदाज में देखकर सब हैरान थे लेकिन यह काफी मजेदार था। गौरतलब है कि ऋतिक की पिछली फिल्म मोहनजोदारो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी थी। ऋतिक को अब अपनी अपकमिंग फिल्म सुपर 30 से काफी उम्मीदें हैं।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending