Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अर्जुन कपूर के बर्थडे पर और मजबूत हुआ भाई-बहन का रिश्ता, जाह्नवी बोली- लव यू भईया, आप मेरे…

Published

on

अर्जुन कपूर

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में टैलेंटेड एक्टर्स की अगर बात होती है तो उसमें अर्जुन कपूर का नाम भी शुमार होता है। 26 जून को अर्जुन कपूर 33 साल के हो गए। इस मौके पर पूरा कपूर परिवार के एक साथ मिलकर अर्जुन का बर्थडे मनाया।

अर्जुन कपूर

अर्जुन के बर्थडे में तीनों बहनें अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर उनके साथ थी।उनके जन्मदिन पर पूरा परिवार बेहद खुश नज़र आया। अर्जुन कपूर के लिए यह बर्थडे बेहद खास रहा।

अर्जुन के बर्थडे पर जाह्नवी और अर्जुन के बीच बहन-भाई का रिश्ता और मजबूत होता दिखा। जाह्नवी कपूर ने अपने बड़े भाई को जन्मदिन की बधाई के देते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की।

You are the reason for our strength. Love you, happy birthday Arjun bhaiya ❤️

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

फोटो के कैप्शन में लिखा था, ‘‘आप हमारी ताकत हैं, लव यू , हैप्पी बर्थडे अर्जुन भैया’’। फोटो में बहन भाई का यह मजबूत रिश्ता साफतौर पर देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में अर्जुन के साथ उनकी पहली फिल्म की हीरोइन परीणिती चोपड़ा भी दिखेंगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending