Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लव जिहादः खुद को हिंदू बताकर बनाता रहा लड़की से संबंध, प्रेग्नेंट करने के बाद कहा…

Published

on

लव जिहाद

Loading

बरेली। यूपी के बरेली में लव जिहाद का एक ताजा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने मुस्लिम शख्स पर आरोप लगाया है कि उसने माथे पर तिलक, हाथ में कलावा बांधकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी का वादा करके उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा। जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो तो उसने जल्द ही उससे शादी करने की बात कही, लेकिन शादी की बात करने पर वह बार-बार लड़की को टालता रहा। इस बीच लड़की ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद तो लड़के ने लड़की को पहचानने से ही इंकार कर दिया।

फिलहाल महिला ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। लड़की का कहना है की अगर उसे पुलिस से इंसाफ नहीं मिला तो वह लखनऊ जाकर सीएम योगी से इंसाफ की गुहार लगाएगी।

लड़की का आरोप है कि लड़के ने माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांध कर नाम गलत बताया। शादी का झांसा देकर रेप किया और फिर शादी से इंकार कर दिया। लड़की की आरोप है कि लड़ने ने उससे धर्म बदलने और गाय का मांस खाने को कहा।

लड़की ने बताया कि उसकी मुलाकात एक लड़के से जिम में हुई। उसके माथे पर टीका और हाथ में कलावा बंधा हुआ था। पहले उसने दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर रेप किया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने बताया कि वो गोलू नहीं आमिर है। लड़की का आरोप है कि आमिर ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाब बनाया।

युवती का कहना है कि अब आमिर उसे धमका रहा है और 20 लाख रुपये देकर वो छुटकारा चाहता है। युवती का कहना है कि उसकी  मासूम बच्ची और उसकी जान को खतरा है। लड़की की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

उत्तर प्रदेश

मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया, कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे: उमर अंसारी

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात हार्ट अटैक से लौट हो गई। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

उधर, मुख्तार अंसारी की मौत पर उसके बेटे उमर अंसारी ने प्रशासन पर पिता मुख्तार को स्लो पॉइजन देने का आरोप लगाया है।

उमर अंसारी ने कहा कि मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाएंगे। हमें इस पर पूरा भरोसा है। उमर अंसारी ने कहा कि मुझे प्रशासन की तरफ से कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के जरिये इसके बारे में पता चला। लेकिन अब पूरा देश सब कुछ जानता है। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे उनसे मुलाकात नहीं करने दी गई।

उमर अंसारी ने कहा कि धीमा जहर देने के आरोप पर हमने पहले कहा था और आज भी यही कहेंगे। 19 मार्च को डिनर में उन्हें जहर दे दिया।

 

Continue Reading

Trending