Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दिव्या भारती के पति हैं आज दो बच्चों के पिता, जानिए दिव्या के बाद किससे रचाई थी शादी

Published

on

Loading

कभी बॉलीवुड में उनकी खूबसूरती के चर्चे चलते थे आज वो सिर्फ एक किस्सा बनकर रह गयी है। मशहूर अदाकारा दिव्या भारती का नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं। 90 के दशक में बॉलीवुड और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली दिव्या भारती अब हमारे बीच नहीं हैं। आज हम उन्ही की कहानी बताने जा रहे हैं कि कभी उनके हमसफ़र उनके हमराही रहे उनके पति साज़िद आजकल क्या कर रहे हैं।

साभार – इंटरनेट

साल 1992 में आई शाहरुख खान की फिल्म दीवाना से दिव्या ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। जिसके बाद दिव्या ने कई बॉलीवुड फिल्मों में दमदार एक्टिंग भी किया था। आज दिव्या के लाखों दीवाने हैं। लेकिन, आज तक उनके इन दीवानों को पता नहीं होगा की, आखिरकार दिव्या भारती ने किससे शादी रचाई थी।

साभार – इंटरनेट

दिव्या भारती के पति के बारे में बताने जा रहा हूं। जिनका नाम साजिद नाडियाडवाला हैं। जिन्होंने 10 मई साल 1992 के दिन दिव्या से शादी की थी। साजिद नाडियाडवाला बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्रीज के जाने माने और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं। जिन्होंने किक, जुड़वा, जुड़वा 2  और जानेमन जैसी कई हिट फिल्मों का निर्माण किया हैं।

साभार – इंटरनेट

शादी से पहले और शादी के बाद दिव्या पाने पति साजिद से खूब प्यार करती थी। लेकिन, साजिद की तक़दीर में दिव्या का प्यार ज्यादा समय के नहीं लिखा था। कहा जाता हैं की, साल 1993 में अपने घर की बालकनी से गिर जाने की वजह से उनकी दर्दनाक मौत हुई थी। जिसके बाद साजिद सदमे में चले गए थे। जिसके बाद नवम्बर 2002 में साजिद ने वर्धा खान से निकाह कर लिया था।

साभार – इंटरनेट

साजिद की दूसरी पत्नी वर्धा खान दिखने में बेहद ही खूबसूरत और बोल्ड नजर आती हैं। साथ ही आज दोनों दो बेटे सुभान और सुफियान के माता पिता भी बन गए हैं। वर्धा अक्सर साजिद के साथ किसी खास मौके और बॉलीवुड पार्टीज में देखा गया हैं।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending