Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा से शादी करेंगे सिद्धार्थ, खबर है बिल्कुल पक्की!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए अच्छी कमाई की थी। इसके बाद सिद्धार्थ ने कई हिट फिल्में दी। लेकिन लगता है कि सिद्धार्थ के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं तभी तो उनकी पिछली कई फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई हैं, लेकिन लगता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के एक्टिंग करियर के संवरने का समय आ गया है। जल्द ही सिद्धार्थ ‘शॉटगन शादी’ में नज़र आएंगे। इस फिल्म को एकता कपूर बना रही है। फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं। खबर है कि फिल्म में परिणीति, सिद्धार्थ की पत्नी का रोल निभाती हुई नज़र आएंगी।

हंसी तो फंसी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की जोफी दोबारा बड़े परदे पर नज़र आएगी। फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत सिंह और प्रोड्यूसर एकता कपूर काफी समय से एक फेस की तलाश में थे जो एक दबंग लड़की के किरदार को पर्दे पर जी सके। इसके लिए उन्होनें श्रद्धा कपूर, कृति सेनॉन, सोनाक्षी सिन्हा और फातिमा शेख को भी अप्रोच किया, लेकिन कोई भी उनकी फिल्म के किरदार को सूट नहीं कर पाई। लेकिन अब आखिरकार परी को फिल्म में लिया गया है।

खबरों की मानें तो एकता को परिणीति इस किरदार के लिए सबसे ज्यादा पसंद आई हैं। खुद परिणीति भी फिल्म की कहानी सुनने के बाद एक दबंग लड़की का किरदार निभाने से खुद को रोक नहीं पा रही। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा बिहार के रहने वाले एक ठग बने दिखेंगे। इसके लिए वो बिहारी भाषा सीख भी रहे है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending