Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

भारत के इन आठ राज्यों का खाना है सबसे टेस्टी, खाते ही स्वाद के दीवाने हो जाएंगे आप

Published

on

Loading

भारत में लोग स्वाद से समझौता नहीं करते। भारतीय खाने के मामले में काफी शौकीन होते हैं। यहां कहावत है कि अगर किसी के दिल तक पहुंचना हो तो उसका रास्ता पेट से होकर जाता है। मतलब अगर आपको किसी के दिल मे जगह बनानी हो तो उसे टेस्टी खाना खिलाईये। वह पल भर में आपका मुरीद हो जाएगा। अमूमन भारत के सभी राज्यों की अपनी अपनी खान पान प्रणाली और अपना अपना टेस्ट है। लेकिन जिन आठ राज्यों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं यकीन मानिए वहां का खाना खाकर दीवाने हुए बिना नहीं रह पाएंगे आप।

साभार – internet

मुंबई – मुंबई जिसे माया नगरी के नाम से भी जाना जाता है, में हर दिन हज़ारों लोग अपना फ्यूचर बनाने के लिए आते हैं। इसके अलावा विदेशी और देशी पर्यटकों के लिए भी यह हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। तो अगर आप आमची मुंबई में होने के लिए जा रहे हैं या कभी जाने का प्लान बनाए तो वहां के स्ट्रीट फ़ूड का लुत्फ़ ज़रूर उठायें। यहां आपको वड़ा पाव, सेव पूरी, भेल पूरी, सैंडविच, फालूदा, फ्रेंकी और सी-फ़ूड आसानी से मिल जाएगा।

साभार – internet

कश्मीर – अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो वो कश्मीर है। नॉन वेज के शौकीनों के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां पर आपको क्रीमी ग्रेवी के साथ आपको मीटबॉल्स मिलेंगे, जिनको गोश्तबा भी कहा जाता है। इसके अलावा आपको यहां लज़ीज़ यखनी और रोगन जोश भी मिलेगा। वेजिटेरियन निराश न हों उनके लिए भी यहां बहुत कुछ है, जैसे कश्मीरी दम आलू, जो मुंह के अंदर जाते ही घुल जाते हैं। जनाब, यहां की चाय का तो कोई जवाब ही नहीं है। यहां चाय की चुस्की लेते हुए सूर्योदय देखना बेहद रोमांचक होता है।

साभार – internet

दिल्ली – अगर आपको दिल्ली में स्ट्रीट फ़ूड का मज़ा लेना है तो चांदनी चौक से अच्छी जगह कोई नहीं है। पुरानी दिल्ली में आपको खाने के कई ऑप्शंस मिलेंगे. यहां आप चाट, परांठा, नॉन वेज, छोले-भठूरे, गोलगप्पे सभी कुछ खा सकते हैं। यहां का स्वाद खाने के शौकीनों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आपको यहां महंगे से महंगा खाना मिलता है तो यहां पर ही आपको कम से कम दाम में अच्छा और स्वादिष्ट खाना भी मिल जाएगा।

साभार – internet

राजस्थान – राजस्थान का नाम आते ही सबसे पहले ऊंट, रेत और बड़े-बड़े राजमहल आंखों के सामने आ जाते हैं। राजस्थानी खाने के नामसे ही मुंह में पानी आ जाता है। यहां पर आपको दाल-बाटी-चूरमा, तरह-तरह के गट्टे की सब्ज़ी, लाल मास या कढ़ी स्वादिष्ट पकवान मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां मिठाइयां जैसे बालूशाही, घेवर और गुजिया बहुत प्रसिद्ध हैं। राजस्थान का एक अभिन्न अंग हैं यहां का खाना।

साभार – internet

अरुणाचल प्रदेश – अगर आप अलग-अलग जगहों का खाना खाने का शौक रखते हैं तो अरुणाचल प्रदेश आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।  इस राज्य की अलग-अलग जगहों पर आपको तरह-तरह के स्वाद का खाना मिल जाएगा। यहां की खासियत है चावल से बनी बियर। यहां पर खाने में चावल, मीट और मछली प्रमुख हैं। आप यहां खाना खाकर कभी निराश नहीं होंगे क्योंकि उनका स्वाद ही इतना जबरदस्त होता है कि आप अपनी उंगलियां छाते बिना रह नहीं पाएंगे। यहां का प्रमुख व्यंजन थुक्पा है, जो एक आदिवासी व्यंजन है।

साभार – internet

सिक्किम – अगर आप मोमो खाने का शौक रखते हैं, तो सिक्किम जरूर ज़रूर जाएं। यहां आपको अलग-अलग प्रकार के स्वाद के मोमो खाने को मिलेंगे। वैसे तो आजकल देश के हर कोने में मोमो मिल जाते हैं, लेकिन सिक्किम की खासियत है मोमो।

साभार – internet

हैदराबाद – हैदराबाद के खाने में मुगलई, तुर्की और अरबी पाक शैली की झलक मिलती है। यहां के खाने के लिए यह कहना गलत नहीं होगा कि यहां का स्वाद कई तरह के स्वादों का मिश्रण है। यहां आपको कई तरह की बिरियानी जैसे कच्चे गोश्त की बिरियानी मिलेगी। इसके अलावा यहां के प्रमुख व्यंजनों में हलीम, पाया, हैदराबादी मर्ग आदि हैं। हम इसका दावा कर सकते हैं कि अगर आपने यहां का खाना एक बार खा लिया तो आप खुद को दोबारा यहां आने से नहीं रोक पाएंगे।

साभार – internet

बनारस – बनारस का नाम आते ही वहां के घाट व संध्या आरती और बनारसी साड़ियां ही ध्यान आती हैं। लेकिन यहां बहुत चटपटी चाट का लुत्फ़ भी उठया जा सकता है। इसके साथ ही खाने के शौकीनों के लिए यहां घी में डूबी हुई स्वादिष्ट बाटी भी मिलती है। सर्दियों में अगर आप यहां आते हैं तो बनारस की खास मलइयो को ज़रूर खाएं। बनारस में खान-पान की परंपरा काफी समृद्ध और स्वादपूर्ण रही है। बनारस की प्रसिद्ध कचौड़ी जलेबी, चूड़ामटर, श्रीखंड या मलइयो हो, सबका अपना अलग ही मजा और स्वाद है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending