Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली और हरियाणा की जनता के लिए खुशखबरी : मुंडका-बहादुरगढ़ ग्रीन लाइन शुरू

Published

on

Loading

दिल्ली मेट्रो की ग्रीन लाइन को हरियाणा के ‘विकास का प्रवेश द्वार’ करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेट्रो की मुंडका (दिल्ली)-बहादुरगढ़ (हरियाणा) ग्रीन लाइन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरी झंडी दिखाई।

अपने उद्घाटन भाषण में मोदी ने कहा कि जिस तरह मेट्रो का दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, उसी तर्ज पर यह हरियाणा के बहादुरगढ़ के लोगों को यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा, “गुरुग्राम और फरीदाबाद के बाद बहादुरगढ़ दिल्ली से जुड़ने वाला तीसरा सबसे बड़ा इलाका है। मुंडका-बहादुरगढ़ खंड के उद्घाटन के साथ मेट्रो अब हरियाणा में 26 किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करेगी। यह दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रा करने वाले छात्रों और व्यापारियों के लिए बड़ी मदद साबित होगी।”

इस मार्ग में कुल सात एलिवेटेड (ऊंचाई वाले) स्टेशन हैं, जिनमें से चार दिल्ली (मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया, घेवरा, टिकरी कलान और टिकरी बार्डर) में हैं और तीन हरियाणा (मॉर्डन इंडस्ट्रियल एस्टेट, बस स्टैंड और सिटी पार्क) में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेट्रो करीब 75 फीसदी स्वदेशी उत्पादों व उपकरणों का इस्तेमाल करती है। हमने देश में मेट्रो कोच बनाने शुरू कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने वडोदरा और चेन्नई में उन्नत संयंत्र स्थापित किए हैं।”

मोदी ने देश में एकीकृत परिवहन प्रणाली की जरूरत की वकालत की।

मोदी ने कहा, “इससे पहले हर राज्य अपने तरीके से काम करता था। सभी निर्णय राज्य सरकारों, मंत्रियों और विभागों द्वारा किए गए थे और इसीलिए मेट्रो से जुड़े कार्य के लिए कोई नीति नहीं थी।”

उन्होंने कहा, “लेकिन 2017 की मेट्रो नीति के तहत, सभी मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। मेट्रो कहीं भी बनाई जाए, इसके लिए मानक तय होंगे कि चीजे कैसे काम करेंगी।”  उन्होंने ‘रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम’ का भी उल्लेख किया जो आने वाले दिनों में दिल्ली को सोनीपत, अलवर और रोहतक से जोड़ेगा। (इनपुट आईएएनएस)

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending