Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणवीर कपूर से रिश्ते पर आलिया का सीधा जवाब…सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे

Published

on

Loading

मशहूर फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट और हरदिल अजीज अभिनेता रणवीर कपूर के आंख मिचौली की खबरों की खूब चर्चा हो रही है। पर दोनों के नजदीकी रिश्तों पर आलिया ने बेहद सीधा जवाब दिया। सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे।

एक मशहूर अखबार डीएनए के अनुसार जब आलिया भट्ट से पूछा गया कि आलिया भट्ट और रणवीर कपूर में कुछ कुछ है तो आलिया ने बड़े बेबाकी से कहा कि लिंकअप की खबरें मुझे प्रभावित नहीं करती हैं, इससे मेरे किसी रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमें इस चीज की आदत हो गई है, क्योंकि यह हमारी जिंदगी का हिस्सा हो गई हैं। बहुत सारे लोग आपके बारे में बात करते हैं पर आपको इस से प्रभावित या परेशान नहीं होना चाहिए।

आलिया ने कहा, सच मुझे अधिक प्रभावित नहीं करता वहीं झूठ से भी मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। फिलहाल खूबसूरत आलिया भट्ट और चुलबुले अभिनेता रणवीर कपूर दोनों ही फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending