Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सऊदी अरब में आई बदलाव की बयार, आज का दिन कभी नहीं भूलेंगी ये महिलाएं

Published

on

Loading

सऊदी अरब में रविवार का दिन सऊदी अरब की महिलाएं के लिए ऐतिहासिक रहा। सऊदी अरब में रविवार से महिलाएं सड़कों पर खुद गाड़ी चलाने में सक्षम हो गईं। इसी के साथ यह देश महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने वाला दुनिया का अंतिम देश बन गया। देश के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक दिन रहने वाला है, क्योंकि 60 से अधिक वर्षों से महिलाएं यात्री सीट पर ही बैठा करती थीं। खाड़ी देश में 1.51 करोड़ महिलाएं पहली बार सड़कों पर गाड़ी लेकर उतरने में सक्षम हो सकेंगी।

सऊदी अरब में महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति मिल गई है। ‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस बदलाव की घोषणा पिछले साल सितंबर में हुई थी और सऊदी अरब ने इस माह की शुरुआत में महिलाओं के लिए पहली बार लाइंसेस जारी किया था। यह पूरे विश्व में अकेला देश था जहां महिलाओं को वाहन चलाने पर पाबंद थी।

सऊदी अरब ने सितंबर 2017 में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था। यह फैसला क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 कार्यक्रम का हिस्सा है, ताकि अर्थव्यवस्था को तेल से अलग कर सऊदी समाज को खोला जा सके।

जेद्दाह की एक महिला हम्सा अल-सोनोसी ने कहा, “मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं अपनी जिंदगी में इस दिन को देख पाउंगी।” जेद्दाह महिलाओं को लाइसेंस देने वाला देश का दूसरा शहर है। उन्होंने कहा, “लोग इस दिन के लिए विदेशों से वापस आ रहे हैं। यह ऐतिहासिक है।”

मजदूलीन सऊदी अरब में पहली महिला हैं जो सऊदी अरब सरकार की अनुमति से अपनी कार ड्राइव कर सकती हैं।

प्रतिबंध के हटने पर खुशी जाहिर करते हुए फार्मेसी की एक छात्रा हतून बिन दाखिल (21) ने कहा, “बाहर जाने के लिए ड्राइवर का इंतजार करने के दिन अब खत्म हो गए। अब हमें किसी पुरुष की जरूरत नहीं है।”

दरअसल तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद से सऊदी अरब यह समझ चुका है कि तेल कभी भी ख़त्म हो सकता है, ऐसे में सऊदी ने तेल से इतर अपना अस्तित्व तलाशने का काम शुरू कर दिया है।

हाल के समय में रूढ़ीवादी परंपराओं को तोड़ते हुए सऊदी अरब में कुछ महिलाओं के पक्ष में फैसले लिए गए जिसमें महिलाओं को पुरुष फुटबॉल मैच देखने के लिए स्टेडियम में प्रवेश करने की इजाजत और सऊदी हवाईअड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण में महिलाओं के लिए 140 नौकरियां निकालने जैसे फैसले शामिल हैं। (इनपुट आईएएनएस)

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending