Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

चालीस से ज्यादा शादियां करने वाले जीवनपर्यंत अधनंगे रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद बागुन सुम्ब्रुई नहीं रहे

Published

on

Loading

कांग्रेस के पूर्व सांसद बागुन सुम्ब्रुई (94 वर्ष) का जमशेदपुर में 22 जून को निधन हो गया। वह पांच बार सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी नेताओं ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। अपने समर्थकों के बीच बागुन बाबू के नाम से प्रसिद्ध थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी आधे शरीर पर कपड़ा पहना और आधे शरीर पर कपड़ा नहीं पहनते थे।

बागुन सुम्ब्रुई ने भारतीय राजनीति में एक ऐसे शख्स थे एक नहीं बल्कि पांच बार सांसद, चार बार विधायक और मंत्री रह चुका हो लेकिन चाहे सर्दी, गर्मी या बरसात हो हमेशा खुले बदन रहता और सिर्फ धोती ही पहनकर ससंद भवन और विधानसभा जाते थे। सादा जीवन उच्च विचार को जीवन दर्शन मानकर चलने वाले बागुन सुम्ब्रुई का जन्म 24 फरवरी 1924 को पश्चिम सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव भूता में हुआ था।

बागुन सुम्ब्रुई के बारे में लोगों का कहना था कि उन्होंने 40 से ज्यादा शादियां की थी। स्थानीय लोग कहा करते थे कि बागुन बाबू जितनी बार चुनाव जीत कर आए, उन्होंने उतनी बार शादी कर ली। हालांकि जीते जी उन्होंने कभी इसका खंडन नहीं किया।

झारखंड कांग्रेस के नेताओं के अनुसार, सुम्ब्रुई को दिल का दौरा पड़ने के बाद 40 दिन पहले जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका शुक्रवार रात को निधन हुआ। पार्टी नेता ने कहा, “उनका तब से इलाज चल रहा था।”

सुम्ब्रई अविभाजित बिहार में मंत्री और झारखंड विधानसभा में के डिप्टी स्पीकर रह चुके थे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुम्ब्रुई के निधन पर दुख जताया।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, “झारखंड के लोगों के लिए सच्चाई, सादगी और विनम्रता केप्रतीक, आदिवासी समाज की आवाज और गांधीजी के विचारों के सच्चे शिष्य बागुन सुम्ब्रुई का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए दुख की घड़ी है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ है। (इनपुट आईएएनएस)

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending