Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

खुल गया राज, इस वजह से ऑफिस के वॉशरुम में ज्यादा वक्त बिताती हैं लड़कियां

Published

on

Loading

आपके ऑफिस में लड़कियां काम करती होंगी तो आपने एक बात जरूर नोटिस की होगी। अक्सर लड़कियां ऑफिस के वॉशरूम में कुछ ज्यादा ही वक़्त बिताती हैं। आखिर किन वजहों से वो वॉशरूम में ज्यादा वक्त लगाती हैं इस बात का खुलासा हो गया है। आज हम आपको वो तमाम बातें बताएंगे जो अमूमन सभी लड़कियों की कॉमन आदत है।

साभार – internet

बॉस की बुराई – हर किसी को अपने बॉस से खुन्नस रहती हैं। ऐसे में बॉस की बुराई की बातें करने के लिए लड़कियों के लिए वॉशरूम से अच्छी कोई जगह नहीं होती है।

साभार – internet

पर्सनल लाइफ – हर किसी की अपनी पर्सनल लाइफ और उससे जुड़ी कई परेशानियां होती हैं। ऐसे में लड़कियां वॉशरूम में इकट्ठा होकर अपनी पर्सनल प्रॉब्लम्स के बारे में बातें जरूर करती हैं।शॉपिंग – लड़कियों की गॉसिप में शॉपिंग और फैशन की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। वॉशरूम में भी लड़कियां हाल ही में की गई शॉपिंग का जिक्र या नया फैशन ट्रेंड और कलेक्शन के बारे में बात जरूर करती हैं।

ड्रेस – ज्यादातर लड़कियां दूसरी लड़कियों या लड़कों के ड्रेसिंग के बारे में बात जरूर करती हैं। किसी और की ड्रेस अच्छी है या बुरी या उसमें क्या-क्या कमी है ये लड़कियों की बात का मेन टॉपिक होता है।

साभार – internet

रिलेशनशिप – लड़कियों की गॉसिप का हॉट टॉपिक रिलेशनशिप होता है। लड़कियां रिलेशनशिप के बारे में बातें जरूर करती हैं। अगर अपने रिलेशनशिप के बारे में नहीं तो दूसरे के रिलेशनशिप के बारे में, लेकिन बात जरूर करती हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending