Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मॉल में काजोल के साथ हुआ ऐसा हादसा, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप!

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक है। काजोल साल 2015 में आई फिल्म ‘दिलवाले’ में किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ नजर आईं थीं। इस बार वह हॉलीवुड कार्टून फिल्म ‘इनक्रेडिबल्स 2’ में आवाज सुन पाएंगे। ऐसे में बिजी शेड्यूल के कारण वो हाल ही में एक छोटे से हादसे का शिकार हो गईं हैं। उन्होंने इस फिल्म हिंदी भाषा में डबिंग की है और इसके प्रमोशन के लिए वह कई जगहों पर देखी जा चुकी हैं।

Early mornings….. only for a good cause !

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

हाल ही में मुंबई के मॉल में एलिवेटर सीढ़ियों से चढ़ने के बाद कुछ दूर चलते हुए जैसे ही आगे पहुंची तो काजोल का अचानक संतुलन बिगड़ता है और वह गिर जाती हैं। हालांकि काजोल अपने आप को संभालने की बहुत कोशिश करती हैं लेकिन खुद को संभाल नहीं पाती। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें काफी चोट आई होगी हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली।

काजोल के डिस्बैलेंस होते ही उनके आस-पास मौजूद सिक्योरिटी में उन्हें संभाला। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो रहे हैं कि काजोल को कहीं चोट तो नहीं आईं। फिलहाल कोजल की चोट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending