Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा निक को लेकर पहुंची मुंबई, मां से मिलकर मांगेंगे बेटी का हाथ!

Published

on

प्रियंका चोपड़ा

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों कई इवेंट पर एक साथ दिख चुके हैं जिससे उनके अफेयर की चर्चा लगातार बढ़ती चली जा रही है। इन सब के बीच अब हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा

खबर है कि प्रियंका मुंबई वापस लौट गईं हैं लेकिन इस बार वह अकेले नहीं लौटी हैं। इस बार वह अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ मुंबई आईं हैं। गुरुवार की रात प्रियंका और निक एक साथ एयरपोर्ट पर नजर आए जिससे इन अफवाहों को और भी ज्यादा बल मिल गया।

प्रियंका चोपड़ा

 

वैसे तो एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफर्स के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं था, लेकिन प्रियंका एयरपोर्ट पर निक को फोटोग्राफर्स और मीडिया से बचाने की पूरी कोशिश करती नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा

दोनों झटपट एयरपोर्ट से निकले और गाड़ी में बैठ गए। प्रियंका और निक गाड़ी में आसपास बैठे दिखे। कैमरे से बचाने के लिए प्रियंका ने कार के शीशे पर कवर चढ़ा रखा था, ताकि कोई उन्हें क्लिक न कर सके।

प्रियंका चोपड़ा

मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका अपने घर की हाउसवार्मिंग पार्टी करने वाली हैं। निक इसी पार्टी में शरीक होने के लिए आए हैं। कहा जा रहा है कि इसी पार्टी में प्रियंका उन्हें अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलवाने वाली हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका और निक अपने इस रिलेशनशिप को लेकर बेहद गंभीर हैं और दोनों इस रिश्ते को आगे बढ़ाकर लिव इन में रहना चाहते हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending