खेल-कूद
न्यूजीलैंड ने सर्वोच्च स्कोर का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तीन घंटों बाद इंग्लैंड ने तोड़ा डाला
महिला क्रिकेट में न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया पर सिर्फ तीन घंटों में इंग्लैंड महिला क्रिकेट ने उसे तोड़ एक नया विश्व रिकार्ड बना दिया। ताज्जुब की बात है कि महिला टी20 इंटरनैशनल का यह रेकॉर्ड एक ही दिन में दो बार एक ही टीम के खिलाफ टूटा। और वह टीम है साउथ अफ्रीका।
त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच में बुधवार को इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में सर्वोच्च स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम 6 विकेट पर 129 रन ही बना सकी और उसे इस मैच में 121 रनों से हार का सामना करना पड़ा। एक दिन में दक्षिण अफ्रीका टीम की यह दूसरी हार थी।
इससे पहले न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच के दिन के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था। पर जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर केवल 150 रन ही बना सकी।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और कप्तान सूजी बेट्स ने 124 रनों की पारी खेली। बेट्स ने 66 गेंदों की अपनी पारी में 16 चौके और तीन छक्के लगाए। बेट्स के अलावा सोफी डिवाइन ने 48 गेंदों में 73 रन बनाए।
दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को 34 रनों के अंतर से तोड़ा। मेजबान टीम की ओर से टैमी ब्यूमोंट ने 52 गेंदों में 116 रनों की धमाकेदार पारी खेली, उन्होंने 18 चौके और चार छक्के लगाए। ब्यूमोंट के अलावा डेनियले वायट ने 56 रनों की पारी खेली। वायट ने अपनी पारी में नौ चौके लगाए। साउथ अफ्रीकी टीम 6 विकेट पर 129 रन ही बना सकी।
मंगलवार को इंग्लैंड की पुरुष टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर (481/6) बनाने का रेकॉर्ड अपने नाम किया था, तो अगले ही दिन इंग्लैंड की महिला टीम ने महिला T20 इंटरनैशनल क्रिकेट में ऐसा ही कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
खेल-कूद
आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम
रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।
सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।
-
फैशन33 mins ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश