Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लाखों दिलो को तोड़कर दीपिका लेने जा रहीं हैं सात फेरे, दूल्हा और तारीख जानकर चौंक जाएंगे आप!

Published

on

दीपिका

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के हॉट कपल में शुमार दीपिका और रणवीर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों आखिरी बार फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आए थे। फिल्म में दोनो एक्टर्स के किरदार को काफी सराहा गया था। हालांकि फिल्म में दोनों एक दूसरे के ऑपोजिट नहीं थे। लेकिन अब यह प्रेमी जोड़ा जल्द ही रियल लाइफ में एक होने जा रहा है।

दीपिका

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। अक्सर ही फिल्मी गलियारे में शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर कई तरह की खबरें आती रहती हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं बताया गया था। अब हम आपको बताने वाले हैं साल की मोस्ट अवेटिड शादी की कंफर्म डेट और वेन्यू।

दीपिका

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि इसी साल 10 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले कई हफ्तों से दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही थीं।

दीपिका

ऐसे में फिल्मफेयर के सूत्रों मे शादी की तारीख 10 नबंवर कंफर्म कर दिया है। हालांकि अभी तक रणवीर या दीपिका की ओर से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार साल ही सबसे ग्रैंड वेडिंग में सबसे ज्यादा समय तारीख तय करने में लगा है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending