नेशनल
प्रधानमंत्री मोदी ने बताएं योग के बारे में 12 गूढ़ राज
उत्तराखंड के मशहूर फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट (एफआरआई) में चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के कई आसन लगाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर के योग प्रेमियों को चौथे अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2018 की शुभकामनाएं दी और इस अवसर पर योग की महिमा के बारे में बताया। जानिए प्रधानमंत्री मोदी के वो 12 बातें जिन्हें उन्होंने योग के बारे में बताई।
योग खूबसूरत है क्योंकि यह प्राचीन होने के साथ-साथ आधुनिक भी है।
योग दुनिया की सबसे बड़ी यूनिफाइंग फोर्सेज में से एक बन गया है। व्यक्ति,परिवार, समाज, देश, विश्व और संपूर्ण मानवता को जोड़ता है।
उत्तराखंड अनेक दशकों से योग का मुख्य केंद्र रहा है। यहां के ये पर्वत स्वत: ही योग और आयुर्वेद के लिए प्रेरित करते हैं।
विश्व ने योग को अपना लिया है और जिस तरह से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल मनाया जाता है, इससे इसकी झलक मिलती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया, जब यूनाइटेड नेशन्स में योग के लिए प्रस्ताव रखा और ये यूनाइटेड नेशन्स का रिकॉर्ड है, ये पहला ऐसा प्रस्ताव था जिसको दुनिया के सर्वाधिक देशों ने कॉस्पान्सर किया। ये पहला ऐसा प्रस्ताव था जो यूनाइटेड नेशन्स के इतिहास में सबसे कम समय में स्वीकृति हुआ।
योग दिवस स्वस्थ और बेहतर जीवन के लिए सबसे बड़े सामूहिक अभियानों में से एक बन गया है।
हम आज जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उसका बेहतर समाधान योग है।
आज के बदल रहे समय में योग मनुष्य के शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को एकसाथ बांध देता है और शांति देता है।
योग ने दुनिया को illness से wellness का रास्ता दिखाया है। यही वजह है कि दुनिया भर में योग की स्वीकार्यता इतनी तेजी से बढ़ रही है।
शांत और रचनात्मक जीव जीवन की कुंजी ही योग है। यह तनाव और मानसिक बैचेनी को हरा देता है। योग बांटने के बजाए लोगों को जोड़ता है।”
योग मानवता के लिए सबसे बेशकीमती उपहारों में से एक है।
कॉवेन्ट्री यूनिवर्सिटी और रैडबाउड यूनिवर्सिटी के अध्ययन में भी सामने आया है कि योग सिर्फ शरीर को आराम ही नहीं देता बल्कि ये हमारे DNA में होने वाले उन मॉलिक्यूलर रिएक्शन (Molecular Reactions) को भी उलट सकता है जो हमें बीमार करते हैं और डिप्रेशन को जन्म देते हैं। यदि हम आसन और प्राणायाम का नियमित अभ्यास करते हैं तो हम अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ अनेक रोगों से अपना बचाव भी कर सकते हैं। नियमित योग का सीधा प्रभाव किसी भी परिवार के मेडिकल खर्चों पर पड़ता है।
नेशनल
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान
अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन